A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आप जानते हैं शाहरुख खान के इस नए घर के बारे में?

क्या आप जानते हैं शाहरुख खान के इस नए घर के बारे में?

शाहरुख खान के घर मन्नत के बारे में सभी बखूबी जानते हैं। इसकी खूबसूरती भी लोगों को बेहद आकर्षित करती है। लेकिन अब किंग खान का एक और घर चर्चा में आ गया है। दरअसल...

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के घर मन्नत के बारे में सभी बखूबी जानते हैं। इसकी खूबसूरती भी लोगों को बेहद आकर्षित करती है। लेकिन अब किंग खान का एक और घर चर्चा में आ गया है। दरअसल नेट फ्लिक्स ने शाहरुख खान की कंपनी 'रेड चिलीज इंटरटेंमेंट' के साथ करार किया है। इसके तहत नेट फ्लिक्स ने रेड चिलीस की सभी फिल्मों को अपने प्लेटफार्म पर जगह दी है। इस तरह दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट टीवी नेटर्वक नेट फ्लिक्स अब भारत के सबसे बड़े स्टार शाहरुख खान का नया घर बन गया है।

इसे भी पढ़े:-

नेट फ्लिक्स के पहले से मौजूद 86 करोड़ 60 लाख पंजीकृत सदस्य शाहरुख की फिल्मों को बिना ब्रेक के देख सकेंगे। इस करार को अपनी कंपनी की ओर से शाहरुख खान ही लीड कर रहे थे। नेट फ्लिक्स और रेड चिलीस के बीच हुए समझौते के मुताबिक, आने वाले तीन साल तक उनके बैनर की आने वाली हर फिल्म और अब तक रेड चिलीस द्वारा बनाई गई सारी फिल्में नेट फ्लिक्स पर मौजूद होगी।

नेट फ्लिक्स के कंटेट ऑफिसर टेड सेरेंडस कहते हैं, "शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। उनके अभियन और फिल्मों से भारतीय फिल्म उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। उनको किंग खान के नाम से संबोधित किया जाता है, जो उनके रुतबे, सम्मान और प्रशंसकों के बारे में सारी कहानी खुद ब खुद बता देती है।"

किंग खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इनके अलावा फिल्म में सनी लियोन भी एक गाने पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं।

Latest Bollywood News