1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाजीराव मस्तानी’ ने बदल डाली रणवीर सिंह की जिंदगी

‘बाजीराव मस्तानी’ ने बदल डाली रणवीर सिंह की जिंदगी

 Published : Dec 19, 2016 07:21 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 07:21 pm IST

रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में पहली बार ऐसा नहीं हो रहा जब रणवीर और भंसाली साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले इनकी जोड़ी ‘बाजीराव मस्तानी’...

ranveer- India TV Hindi
ranveer

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में पहली बार ऐसा नहीं हो रहा जब रणवीर और भंसाली साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले इनकी जोड़ी ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में भी काम कर चुकी है। लेकिन भंसाली की ऐतिहासिक प्रेम कहानी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में मराठा पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाने को लेकर रणवीर का कहना है कि इस फिल्म ने उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया।

इसे भी पढ़े:-

18 दिसंबर को फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज को एक साल हो गया। रणवीर ने ट्वीटर के जरिए अपना प्यार शेयर किया। फिल्म में रणवीर के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिकाएं निभाती हुई नजर आई थीं।

रणवीर ने ट्वीट कर कहा, "इस किरदार ने हमेशा के लिए मेरा जीवन बदल दिया। संजय सर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और 'बाजीराव मस्तानी' की टीम को धन्यवाद।"

प्रियंका और दीपिका ने भी ट्वीटर पर फिल्म के बारे में विचार शेयर किए। फिल्म में मस्तानी की भूमिका निभाने वाली दीपिका ने कहा, "इस यादगार व चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद। संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा सहित सबका धन्यवाद।"

प्रियंका ने फिल्म में काशीबाई की भूमिका को यादगार बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "काशीबाई की यादगार भूमिका के लिए संजय सर, रणवीर सिंह और दीपिका को धन्यवाद।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन