1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Teaser: 'रईस' के 'लैला ओ लैला' में दिखा सनी का देसी अवतार

Teaser: 'रईस' के 'लैला ओ लैला' में दिखा सनी का देसी अवतार

 Published : Dec 19, 2016 06:55 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 06:55 pm IST

शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रईस’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री सनी लियोन भी नजर आ रही हैं। दरअसल इस फिल्म में वह एक गाने 'लैला मैं लैला' पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं...

sunny- India TV Hindi
sunny

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रईस’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री सनी लियोन भी नजर आ रही हैं। दरअसल इस फिल्म में वह एक गाने 'लैला मैं लैला' पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसकी एक झलक हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में भी नजर आ रही है। इस गाने का एक टीजर सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।

इसे भी पढ़े:-

सनी का कहना है कि वह राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी गर्व महसूस कर रही हैं। इससे पहले इस गाने में सनी की इस तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें वह नीले रंग की लंहगा चोली में नजर आ रही है। वह इस देसी अवतार में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

अपनी इस फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए सनी ने एक संदेश में लिखा, "लैला मैं लैला' गाने का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। 'रईस' का सफर शुरू हो गया है। मैं आ रही हूं।" 'रईस' फिल्म का यह गीत 1980 में आई फिल्म 'कुर्बानी' के गीत 'लैला ओ लैला' से लिया गया है। शाहरुख ने ट्वीट किया, "राम संपत और सनी लियोन पुरानी यादें ताजा करने को तैयार।"

गुजरात में 1980 के दशक के समय पर आधारित फिल्म 'रईस' एक शराब तस्कर की कहानी है, जिसके कारोबार को एक पुलिसकर्मी चुनौती देता है। फिल्म में शाहरुख के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। माहिरा इस फिल्म से अपनी बॉलीवुड की पारी शुरु करने जा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन