सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर के ट्वीट ने लोगों को चौंका दिया था।
Image Source : TWITTER/SHEKHAR KAPURसुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी केस
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी केस में मुंबई पुलिस अब फिल्म निर्देशक शेखर कपूर का बयान दर्ज करेगी। मुंबई पुलिस शेखर कपूर से फिल्म पानी की पूरी कॉन्ट्रोवर्सी जानने की कोशिश करेगी कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि यह फिल्म बनने के बाद भी 8 साल तक लटकी रही और रिलीज नहीं हो पाई। साथ ही मुंबई पुलिस सुशांत की लाइफ में आए डिप्रेशन की वजह भी तलाशने की कोशिश करेगी।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर के ट्वीट ने लोगों को चौंका दिया था। शेखर ने ट्वीट में लिखा था- 'तुम जिस दर्द से गुजर रहे थे मुझे पता था। जानता था उन लोगों की कहानी जिन्होंने आपको बहुत निराश किया। मेरे कंधे पर सिर रखकर तुम खूब रोया करते थे। काश मैं पिछले 6 महीनों में तुम्हारे आसपास रहता। काश तुम मुझसे बात कर पाते। आपके साथ जो हुआ वो आपका नहीं, बल्कि उन लोगों के कर्मों का फल है।'
आज सुशांत की दिल बेचारा को-स्टार संजना सांघी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। संजना सांघी सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म से मुकेश छाबड़ा बतौर डायरेक्ट डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
आपतो बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 15 जून को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था। जहां उनके परिवार के साथ कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। उन्होंने टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद बॉलीवुड में काई पो चे फिल्म से डेब्यू किया था।