1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत के निधन से सदमे में हैं फिल्म 'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस, बोलीं- 'झूठे हैं वो लोग जो कहते हैं...'

सुशांत के निधन से सदमे में हैं फिल्म 'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस, बोलीं- 'झूठे हैं वो लोग जो कहते हैं...'

 Published : Jun 21, 2020 02:37 pm IST,  Updated : Jun 21, 2020 02:42 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज नहीं है। अभिनेता के निधन के बाद फिल्म की एक्ट्रेस संजना सांघी ने भावुक पोस्ट किया है।

Sushant Singh Rajput and Sanjana Sanghi- India TV Hindi
Sushant Singh Rajput and Sanjana Sanghi - सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी Image Source : INSTAGRAM/SANJANASANGHI

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को कई दिन बीत चुके हैं लेकिन उनके जाने का दर्द आज भी लोगों को अंदर से कचोट रहा है। सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के इस कदम पर हर कोई सकते में है। सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' है जो अभी तक रिलीज नहीं हुई है। इस फिल्म में सुशांत के साथ मुख्य किरदार में संजना सांघी नजर आएंगी। संजना ने सुशांत को लेकर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में संजना ने सुशांत के साथ बिताए पलों का जिक्र किया है। 

सलमान खान ने सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों से की अपील, कहा- 'मुश्किल वक्त में परिवार का साथ दें'

संजना सांघी ने ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया है। इस पोस्ट के साथ संजना ने 'दिल बेचारा' सेट से कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए संजना ने लिखा- 'जो लोग कह रहे थे कि समय घाव को भर देगा वो झूठ बोल रहे थे। ऐसा लग रहा है कि ये घाव ताजा हो रहा है। वो पल जो हमेशा के लिए यादें बन जाएंगी। हम एक साथ हंसे थे लेकिन अब ऐसा कभी नहीं होगा।'

संजना ने आगे लिखा- 'मन में कुछ ऐेसे सवाल हैं जिनका जवाब कभी नहीं मिलेगा। इन घावों में एक फिल्म भी शामिल है। एक गिफ्ट है जिसे सभी को देखना बाकी है। हमारे देश के बच्चों, उनकी शिक्षा और उनके भविष्य के लिए सपने, योजनाएं और इच्छाएं शामिल हैं जो पूरी होंगी। मैं यह वादा करती हूं कि इन सपनों में से प्रत्येक को पूरा करने के लिए सबकुछ करूंगी जैसे आप हमेशा मुझसे चाहते थे। आपने वादा किया था कि हम सब एक साथ काम करेंगे।'

सुशांत सिंह राजपूत प्रोड्यूस कर रहे थे 'वंदे भारतम', दोस्त संदीप सिंह ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

आपको बता दें, फिल्म 'दिल बेचारा' 8 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोराना की वजह से रिलीज नहीं हो पाई। ये सुशांत की आखिरी फिल्म है जिससे संजना बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। संजना के अलावा बतौर फिल्म निर्देशक मुकेश छाबड़ा भी इस फिल्म से डेब्यू करेंगे। सुशांत और संजना के अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान होंगे। हालांकि वो गेस्ट अपीरियंस में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह हॉलीवुड की फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। फिल्म में दो कैंसर पेशेंट्स की लव स्टोरी दिखाई गई है। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कीजी और मैनी नाम से बनाई जा रही थी। मगर बाद में इसका नाम बदलकर 'दिल बेचारा' रख दिया गया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन