1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत प्रोड्यूस कर रहे थे 'वंदे भारतम', दोस्त संदीप सिंह ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

सुशांत सिंह राजपूत प्रोड्यूस कर रहे थे 'वंदे भारतम', दोस्त संदीप सिंह ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

 Published : Jun 20, 2020 11:04 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 11:04 pm IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने दोस्त संदीप सिंह के साथ 'वंदे भारतम' फिल्म बना रहे हैं। वह इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे थे।

vande bharatam- India TV Hindi
वंदे भारतम Image Source : INSTAGRAM/OFFICIALSANDIPSSINGH

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत स्व-अभिनीत फिल्म 'वंदे भारतम' से बतौर निर्माता आगाज करने वाले थे। इस फिल्म से संदीप सिंह निर्देशक के रूप में शुरुआत करने वाले थे, जिन्हें सुशांत का दोस्त माना जाता है और जिनके खाते में 'अलीगढ़', 'सरबजीत' और 'भूमि' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने का श्रेय है।

संदीप ने इंस्टाग्राम पर शनिवार शाम को फिल्म के बारे में जिक्र किया और फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया जिसमें सुशांत नजर आ रहे हैं।

उन्होंेने लिखा, "तुमने मुझसे वादा किया था कि हम, बिहारी भाई एक दिन इस इंडस्ट्री पर राज करेंगे और तुम्हारे और मेरे जैसे सपने देखने वाले युवाओं को प्रेरित करेंगे और उनका सपोर्ट सिस्टम बनेंगे।"

उन्होंने लिखा कि तुमने मुझसे वादा किया था कि बतौर निर्देशक मेरी शुरुआत तुम्हारे साथ होगी, राज शांडिल्य ने इसे लिखा और हम इसे साथ में प्रोड्यूस करने वाले थे। अब तुम्हारे चले जाने से मैं टूट गया हूं। अब मुझे बताओ कि मैं यह सपना कैसे पूरा करूंगा।

उन्होंने कहा, "मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं यह फिल्म बनाऊंगा और यह प्यारे सुशांत सिंह राजपूत की याद में श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने लाखों लोगों को प्रेरित किया और उम्मीद जगाई कि कुछ भी संभव है।"

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 15 जून को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया था। जहां कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे थे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन