1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महाशिवरात्रि की छुट्टी के बावजूद 'रंगून' ने की औसत शुरुआत

महाशिवरात्रि की छुट्टी के बावजूद 'रंगून' ने की औसत शुरुआत

इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर निर्देशक विशाल भारद्वाज की बड़ी फिल्म रंगून रिलीज हुई है। फिल्म में कंगना रनौत, शाहिद कपूर और सैफ अली खान मुख्य किरदारों में हैं। तीन बड़े स्टार्स को लेकर बनाई गई इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन रंगून...

rangoon box office- India TV Hindi
Image Source : PTI rangoon box office

नई दिल्ली: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर निर्देशक विशाल भारद्वाज की बड़ी फिल्म 'रंगून' रिलीज हुई है। फिल्म में कंगना रनौत, शाहिद कपूर और सैफ अली खान मुख्य किरदारों में हैं। तीन बड़े स्टार्स को लेकर बनाई गई इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन रंगून की शुरुआत औसत रही। फिल्म को पहले दिन महज 15 फीसदी ओपनिंग मिली।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि फिल्म ने पहले दिन महज 6 करोड़ 7 लाख का बिजनेस किया।

आपको बता दें कि ये फिल्म 1800 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. शुक्रवार को महाशिवरात्रि थी और ये छुट्टी का दिन था. इस लिहाज से यह काफी कम माना जा रहा है. हालांकि फिल्म समीक्षकों और दर्शकों ने फिल्म की तारीफ की है तो ऐसा हो सकता है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

इसे भी पढ़ें:

कंगना, शाहिद और सैफ की पिछली फिल्मों का जो रिकॉर्ड है उस हिसाब से भी ये आंकड़ा कमा है। शाहिद कपूर की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ ने 10 करोड़ 5 लाख का बिजनेस किया था, कंगना की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ को 10 8 लाख 75 हजार की ओपनिंग मिली थी। यहां तक की सैफ अली खान की ‘फैंटम’ ने भी पहले दिन 8 करोड़ 46 लाख का बिजनेस कर लिया था।

यहां पढ़ें, रंगून की फिल्म समीक्षा

प्यार, जंग और बेवफाई की दास्तां है 'रंगून'

Latest Bollywood News