बॉलीवुड के हॉट अभिनेता शाहिद कपूर का आज जन्मदिन है। क्यूट ब्वॉय से हॉट मैन बने शाहिद आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहिद के पास आज सेलिब्रेट करने का दोहरा मौका है, कल ही शाहिद की बड़ी फिल्म रंगून रुपहले पर्दे पर रिलीज हुई है, 'रंगून' की सराहना समीक्षक भी कर रहे हैं और दर्शक भी। फिल्म मेकर्स को भी फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद है।
कैसा रहा 'रंगून' का फर्स्ट डे कलेक्शन?
जहां बॉलीवुड के कलाकार 400 करोड़ के क्लब तक पहुंच रहे हैं वहीं शाहिद कपूर के खाते में एक भी ऐसी फिल्म नहीं है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार किया हो। बॉलीवुड इंड्रस्ट्री में शाहिद को 14 साल हो गए हैं, उसके बावजूद शाहिद के खाते में 100 करोड़ तो दूर 70 करोड़ कमाने वाली भी कोई फिल्म नहीं है। शाहिद की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘आर राजकुमार’ है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 64 करोड़ की कमाई की थी।
'रंगून' से मेरा रोल छोटा किया गया है: कंगना
भले ही शाहिद के अभिनय की तारीफ होती हो लेकिन अब तक के करियर में शाहिद की सिर्फ तीन फिल्मों ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, जिसमें 'आर राजकुमार' के अलावा 'उड़ता पंजाब' और 'हैदर' है। 'उड़ता पंजाब' ने जहां 59 करोड़ 60 लाख की कुल कमाई की थी, वहीं 'हैदर' का कुल कारोबार 58 करोड़ 30 लाख था।
प्यार, जंग और बेवफाई की दास्तां है 'रंगून'
‘रंगून’ 70 से 80 करोड़ की बड़ी लागत से बनी फिल्म है, फिल्म को अच्छा मुनाफा कमाने के लिए कम से कम 100 करोड़ का कारोबार तो करना ही होगा। अगर ऐसा होता है तो ‘रंगून’ शाहिद के करियर की पहली 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म होगी।