1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना का आरोप, 'रंगून' से काटा गया है उनका रोल

कंगना का आरोप, 'रंगून' से काटा गया है उनका रोल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2017 08:24 pm IST,  Updated : Feb 24, 2017 08:25 pm IST

अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि फिल्म से उनके कई महत्वपूर्ण सीन पर फिल्म मेकर्स ने कैंची चला है।

kangana- India TV Hindi
kangana

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत, शाहिद कपूर और अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म रंगून आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। फिल्म में कंगना जबरदस्त एक्शन करती दिखाई दे रही हैं। दो बड़े हीरो शाहिद और सैफ के होने के बावजूद दर्शक कंगना के एक्शन पर ताली पीटते नहीं थक रहे हैं। विशाल भारद्वाज ने कंगना को काफी स्पेस दिया है और कंगना कहीं भी दर्शकों को निराश नहीं कर रही हैं।

लेकिन अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि फिल्म से उनके कई महत्वपूर्ण सीन पर फिल्म मेकर्स ने कैंची चला है।

कंगना ने एक बयान में कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था दर्शक जिस सीन पर पर मेरी सराहना कर सकते थे उन्हें काट दिया जाएगा, ये सीन मेरे करियर ग्राफ के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे।’

कंगना ने आगे कहा, ‘जब मुझे पता चला कि फिल्म से मेरे कई सीन काटे गए हैं, तो मेरी उम्मीदों पर पानी फिर गया, जितना रोल बचा है उसमें दर्शक सिर्फ मेरा औसत काम ही देख पाएंगे। लेकिन लोग मेरे अभिनय की तारीफ कर रहे हैं इस वजह से मैं खुश हूं।’

कंगना के रोल के बार में कहा जा रहा है कि ये 50 के दशक की अदाकारा फीयरलेस नाडिया से प्रभावित है।

यहां पढ़ें फिल्म 'रंगून' की समीक्षा

प्यार, जंग और बेवफाई की दास्तां है 'रंगून'

इसे भी पढ़ें:

रिलीज से पहले कैसे ‘13 मिनट’ छोटी हो गई कंगना की ‘रंगून’ ?

शाहिद संग मनमुटाव की खबरों पर बोलीं कंगना रनौत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन