1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'आलू की बोरी', माही विज ने आम्रपाली दुबे पर किया कमेंट, भड़के भोजपुरी क्वीन के फैंस, बोले- 'ये बॉडी शेमिंग है'

'आलू की बोरी', माही विज ने आम्रपाली दुबे पर किया कमेंट, भड़के भोजपुरी क्वीन के फैंस, बोले- 'ये बॉडी शेमिंग है'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 23, 2026 01:40 pm IST,  Updated : Oct 23, 2026 01:40 pm IST

'बिग बॉस 20' में एक बार फिर माही विज और आम्रपाली दुबे आपस में भिड़ गईं, जिसके बाद गुस्से में माही ने आम्रपाली पर तीखे कमेंट्स किए। अब सोशल मीडिया पर माही विज का कमेंट चर्चा में है और इसे लेकर आम्रपाली के फैन उन्हें घेर रहे हैं।

mahhi vij- India TV Hindi
आम्रपाली दुबे, माही विज। Image Source : INSTAGRAM/@AAMRAPALI1101/@MAHHIVIJ

बिग बॉस 20 हाउस में इन दिनों भारी हंगामा मचा हुआ है। आए दिन कंटेस्टेंट एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। विवाद के बीच अक्सर कंटेस्टेंट एक-दूसरे को कुछ ऐसा कह देते हैं, जिसे लेकर विवाद खड़े हो जाते हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच के झगड़े के बाद माही अपने कमेंट को लेकर चर्चा में हैं। बेडरूम एरिया में बातचीत के दौरान माही ने आम्रपाली दुबे के गेम को खारिज कर दिया और इसी दौरान उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस को 'आलू की बोरी' कहते हुए उन पर कमेंट किया, जिसे लेकर अब वह खुद सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

आम्रपाली दुबे पर माही विज का कमेंट

हालिया एपिसोड में माही बेडरूम में अन्य घरवालों के साथ बैठकर बातचीत कर रही थीं, इसी दौरान आम्रपाली दुबे के शो में गेम और योगदान को लेकर चर्चा होने लगी। माही ने इस दौरान आम्रपाली के गेम पर सवाल खड़े किए और कहा कि उनका अपना कोई गेम नहीं है। इसी दौरान उन्होंने उन्हें 'आलू की बोरी' तक कह दिया। माही विज ने जिस तरह आम्रपाली दुबे के गेम को खारिज किया है, उससे साफ होता है कि वह आम्रपाली के गेम को कोई अहमियत नहीं देती हैं। लेकिन, अपने कमेंट को लेकर वह ट्रोल्स से जरूर घिर गई हैं।

आम्रपाली दुबे पर माही विज के कमेंट की हो रही आलोचना

बिग बॉस के हालिया एपिसोड में जिस तरह माही विज ने आम्रपाली दुबे पर कमेंट किया है, उसे लेकर अब उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने निशाने पर ले लिया है। कई ने इसे 'बॉडी शेमिंग' के तौर पर देखते हुए कहा कि माही का कमेंट सिर्फ आम्रपाली के गेम प्ले तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उनके शरीर पर भी था। माही के इस कमेंट ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान एक बार फिर अपनी तरफ खींच लिया है, जिनका कहना है कि किसी के गेम की आलोचना करने के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये बॉडी शेमिंग की कैटेगरी में आता है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब माही विज ने आम्रपाली दुबे के बारे में ऐसी बातें कही हैं, इससे पहले भी वह कई बार उनके लिए 'मोटी' और 'गोलगप्पा' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर चुकी हैं।

बेटी को याद कर रहीं माही विज

दूसरी तरफ माही विज बिग बॉस हाउस में अपनी बेटी तारा को याद करके भावुक होती भी दिखीं। अरिश्फा खान से झगड़े के बाद माही इमोशनल हो गईं और बताया कि कैसे उनकी पूरी दुनिया उनकी बेटी तारा के इर्द-गिर्द घूमती है। इसी दौरान उन्होंने जय भानुशाली के साथ अपने तलाक के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे जज ने कोर्ट में उनसे 4 बार एलिमनी के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया, क्योंकि वह जानती हैं कि जय ने कितनी मुश्किल से वो पैसे कमाए हैं। इस एपिसोड के बाद जय भानुशाली ने भी एक पोस्ट साझा करते हुए एक्स वाइफ को लेकर अपना समर्थन जताया और उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने की सलाह दी।

ये भी पढ़ेंः आईफा इवेंट का सबसे खास पल, करीना ने शाहिद को लगाया गले, फैंस को आई गीत-आदित्य की याद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।