1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैसा रहा 'रंगून' का फर्स्ट डे कलेक्शन?

कैसा रहा 'रंगून' का फर्स्ट डे कलेक्शन?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2017 10:16 am IST,  Updated : Feb 25, 2017 10:16 am IST

शाहिद, कंगना और सैफ की फिल्म 'रंगून' ने पहले दिन औसत से अच्छा प्रदर्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से रंगून के पहले दिन का कलेक्शन...

rangoon- India TV Hindi
rangoon

मुंबई: शाहिद कपूर, कंगना रनौत और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'रंगून' आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। 70 करोड़ के बड़े बजट की इस फिल्म के साथ फिल्ममेकर्स की काफी उम्मीदें जुड़ी हैं। पीरियड ड्रामा फिल्म 'रंगून' दूसरे विश्व युद्ध और गुलाम भारत में चल रही आजादी की लड़ाई के इर्द गिर्द बुनी गई है। फिल्म ने पहले दिन औसत से अच्छा प्रदर्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से रंगून के पहले दिन का कलेक्शन 6 करोड़ 75 लाख के आस-पास है। ट्रेड पंडितों ने फिल्म के पहले दिन की कमाई 7 से 9 करोड़ के बीच होने की उम्मीद जताई थी। फिल्म महाशिवरात्रि की छुट्टी पर रिलीज थी, इसका फायदा भी फिल्म को मिला है। 'रंगून' देशभर की 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

यहां पढ़ें फिल्म 'रंगून' की फिल्म समीक्षा

प्यार, जंग और बेवफाई की दास्तां है 'रंगून'

‘रंगून’ की कहानी एक लव ट्रायंगल है जो 40 की दशक की हीरोइन मिस जूलिया, फिल्म निर्माता रूसी बिलिमोरिया (सैफ अली खान) और भारतीय सेना के सिपाही नवाब मलिक के बीच बुनी गई है।

फिल्म समीक्षकों ने 'रंगून' को अच्छे रीव्यू दिए हैं, दर्शक भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को अच्छी खासी माउथ पब्लिसिटी मिल रही है इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि फिल्म को अच्छा मुनाफा कमाने के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना पड़ेगा।

इसे भी पढें:

विशाल भारद्वाज ने सैफ के साथ ‘ओंकारा’ और शाहिद के साथ ‘हैदर’ और ‘कमीने’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत पहली बार विशाल भारद्वाज के खेमे से जुड़ी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन