1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'फुकरे रिटर्न' की लेडी बॉस के रूप में रैंप पर जलवे बिखेरेंगी ऋचा चड्ढा

'फुकरे रिटर्न' की लेडी बॉस के रूप में रैंप पर जलवे बिखेरेंगी ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा इन दिनों 'फुकरे रिटर्न्‍स' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके अलावा वह अमेजन इंडिया फैशन वीक ऑटम/विंटर 2017 में (एआईएफडब्ल्यू ए/डब्ल्यू 2017) में रैंप करने को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं। इस दौरान वह...

richa chadda- India TV Hindi
richa chadda

नई दिल्ली: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों 'फुकरे रिटर्न्‍स' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके अलावा वह अमेजन इंडिया फैशन वीक ऑटम/विंटर 2017 में (एआईएफडब्ल्यू ए/डब्ल्यू 2017) में रैंप करने को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं। इस दौरान वह डिजाइनर रोहित कामरा के लिए एक शोस्टॉपर के रूप में अपने जलवे बिखेरेंगी। 'फुकरे रिटर्न्‍स' की शूटिंग के बाद ऋचा शनिवार को कामरा के लिए रैंप पर वॉक करेंगी। शो की थीम ब्लैक एंड व्हाइट है।

कामरा को पुरुषों की डिजाइंस के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार उन्होंने ‘मसान’ की अभिनेत्री को ध्यान में रखते हुए 'फुकरे रिटर्न' की लेडी बॉस की भूमिका के लिए डिजाइन किया है।

ऋचा ने कहा, "मैं रोहित के लिए वॉक करने को लेकर रोमांचित हूं और मैं पॉवर ड्रेसिंग के लिए उत्साहित हूं। यह मेरे लिए दिलचस्प है कि रोहित ने विशेष रूप से रनवे पर वॉक के लिए मेरे लिए डिजाइन किया है। अमेजन इंडिया फैशन वीक के लिए उत्साहित हूं।"

रैंप पर जहां वाणी कपूर डिजाइनर, रीना ढाका के लिए वॉक करेंगी, वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट शुक्रवार को नम्रता जोशीपुरा के लिए कैटवॉक करेंगी। अमेजन इंडिया फैशन वीक ऑटम/विंटर 2017 जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में तरुण तहलियानी, अमित अग्रवाल, आशिमा लीना, अंजू मोदी, मालिनी रमानी और वेंडेल्ड रॉड्रिक्स जैसे डिजाइनर अपने डिजाइन पेश करेंगे।

Latest Bollywood News