मुंबई: अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी। इस फिल्म के बाद से ही कृति दर्शकों के बीच चर्चा में आ गईं। आज उन्होंने अपने अभिनय खास अंदाज से फैंस के दिलों में अपने लिए एक अलग ही जगह बना ली है। कृति सेनन के इंस्टाग्राम पर भी प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो अब 60 लाख से अधिक हो गई है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया परिवार से उन्हें खुशी मिलती है।
- दूसरा भाग रिलीज होने के बाद भी कायम रहेगी ‘बाहुबली’ की दुनिया
- PICS: नन्हें तैमूर के साथ पहली बार ड्राइव पर निकलीं मम्मी करीना
- ‘पद्मावती’ के सेट पर लगी आग को लेकर बोले करण जौहर
कृति ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों की संख्या 60 लाख। बहुत-बहुत प्यार।" 'दिलवाले' की अभिनेत्री ने अपने सभी प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। आप लोग मेरी मुस्कुराहट की वजह हैं। इंस्टाग्राम पर 60 लाख।"
कृति ने बॉलीवुड में निर्देशक सब्बीर खान की फिल्म 'हीरोपंती' के साथ करियर की शुरुआत की थी। इसमें अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर भी थे। वह वर्ष 2015 में सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म 'दिलवाले' में नजर आई थीं।
वर्तमान में वह 'राब्ता' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म 'बरेली की बर्फी' में अभिनेता आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ दिखेंगी।