1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PICS: नन्हें तैमूर के साथ पहली बार ड्राइव पर निकलीं मम्मी करीना

PICS: नन्हें तैमूर के साथ पहली बार ड्राइव पर निकलीं मम्मी करीना

 Published : Mar 17, 2017 04:02 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 04:34 pm IST

करीना कपूर खान ने बीते वर्ष 20 दिसंबर को अपने बच्चे तैमूर अली खान पटौदी को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद करीना को तो काफी इवेंट्स में देखा जा चुका है, लेकिन तैमूर सिर्फ अपने नाम के कारण ही सुर्खियों में छाए हुए थे। लेकिन इस बीच अब नन्हें तैमूर...

kareena kapoor khan with taimur- India TV Hindi
kareena kapoor khan with taimur

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बीते वर्ष 20 दिसंबर को अपने बच्चे तैमूर अली खान पटौदी को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद करीना को तो काफी इवेंट्स में देखा जा चुका है, लेकिन तैमूर सिर्फ अपने नाम के कारण ही सुर्खियों में छाए हुए थे। लेकिन इस बीच अब नन्हें तैमूर मम्मी करीना के साथ ड्राइव पर निकले हैं। जी हां, हाल ही में तैमूर और करीना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

इन तस्वीरों में करीना अपनी कार की पिछली सीट पर बैठी हुई दिख रही हैं। उनके साथ एक और महिला नजर आ रही हैं, जिन्होंने तैमूर को अपनी गोद में पकड़ा हुआ है। तैमूर उनके कंधे पर सोए हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं करीना फोन पर किसी से बात करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान भी उन्होंने सिर्फ तैमूर पर नजर रखी हुई थीं।

kareena kapoor khan with taimur
kareena kapoor khan with taimur

kareena kapoor khan with taimur
kareena kapoor khan with taimur

इन तस्वीरों में करीना को तो साफ देखा जा रहा है, लेकिन तैमूर का चेहरा थोड़ा ही नजर आ रहा है। करीना की बड़ी बहन और तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर भी इनके साथ दिखीं। लेकिन अपनी अलग में थी। करिश्मा भी फोन पर किसी से बात करती हुई दिख रही हैं।

kareena kapoor khan with taimur
kareena kapoor khan with taimur

karishma
karishma

वैसे मां बनने के बाद करीना पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। उन्हें आज कल हर जगह पर देखा जाता है। बता दें कि पिछले कुछ समय से वह अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फिल्म में उनके अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन