मुंबई: एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' लंबे वक्त से सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। अब इस लेकर फिल्म के निर्देशक राजामौली का कहना है कि भले ही फिल्म का दूसरा हिस्सा सामने आ जाए, लेकिन ‘बाहुबली’ की दुनिया कॉमिक्स, उपन्यास, वर्चुअल रियलिटी फिल्मों इत्यादि के माध्यम से हमेशा कायम रहेगी।
- Baahubali 2: फिल्म से पहले ट्रेलर ने बनाया रिकॉर्ड
- राजामौली ने करण जौहर को क्यों दे दी कटप्पा की तलवार?
- ‘बाहुबली 2’ के ट्रेलर को लेकर मनोरंजन जगत में चली चर्चा
करण जौहर, प्रभास, राणा दग्गुबाती जैसे सितारों के साथ ट्रेलर लॉन्च के मौके पर निर्देशक राजमौली उपस्थित हुए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "हम कॉमिक्स, उपन्यास, वर्चुअल रियलिटी फिल्मों जैसे विभिन्न माध्यमों के जरिए 'बाहुबली' की दुनिया जारी रखेंगे, जिससे दर्शक कहानी का आनंद ले सकें।"
हालांकि, फिल्म का दूसरा भाग पहले की फिल्म का सीक्वल नहीं, बल्कि कहानी के अंत का विस्तार है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि सोशल मीडिया पर ट्रोल है, बड़ी संख्या में सवाल किए जा रहे हैं कि कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इस बारे में पूछे जाने पर निर्देशक ने कहा कि इससे आगामी फिल्म को सही ढंग से पेश करने को लेकर दवाब था।
राजमौली ने कहा, "मेरा मानना है कि अपनी फिल्म पर मिलने वाले ट्रोल की संख्या सीधे दर्शकों की संख्या के अनुपात में हैं, जो फिल्मों से प्रभावित हैं। लोग बात कर रहे हैं और आगामी फिल्म की रिलीज के इंतजार में हैं, इसका अर्थ है कि वे इससे प्रभावित हैं।" 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' 28 अप्रैल को रिलीज होगी।