A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहित शेट्टी गोलमाल 5 की शूटिंग 2020 में करेंगे शुरू, श्रेयस तलपड़े ने किया कंफर्म

रोहित शेट्टी गोलमाल 5 की शूटिंग 2020 में करेंगे शुरू, श्रेयस तलपड़े ने किया कंफर्म

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने एक इंटरव्यू में कंफर्म किया है कि 'गोलमाल 5' की तैयारी शुरू हो गई है और फिल्ममेकर रोहति शेट्टी 2020 से इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

Rohit Shetty- India TV Hindi
Rohit Shetty

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने एक इंटरव्यू में कंफर्म किया है कि 'गोलमाल 5' की तैयारी शुरू हो गई है और फिल्ममेकर रोहति शेट्टी 2020 से इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं। श्रेयस ने CineBlitz से कहा- ''हमने 'आंख मारे' में छोटा सा हिंट दिया था। रोहित भी गोलमाल का पांचवा पार्ट बनाना चाहते हैं। वो अभी कहानी पर काम कर रहे हैं, जिसके बारे में हमें पता नहीं है। वो बस हमें हमारी शूटिंग की डेट्स बताएंगे। मुझे लगता है कि 2020 में इसकी शूटिंग शुरू होगी।''

उन्होंने आगे कहा- ''ये बहुत अच्छी फ्रेंचाइजी है और हमें साथ में काम करने में बहुत मज़ा आता है। हां, हम पांचवा पार्ट करना चाहते हैं और आशा करते हैं कि रोहित को जल्द कहानी मिल जाए।''

'गोलमाल' सीरीज़ की पहली फिल्म 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' 2006 में आई थी। दूसरी फिल्म 'गोलमाल रिटर्न्स' 2008 में, तीसरी फिल्म 'गोलमाल 3' साल 2010 में, चौथी फिल्म 'गोलमाल अगेन' 2017 में आई थी।

Also Read:

कंगना रनौत ने आलिया भट्ट पर फिर साधा निशाना, कहा- गली बॉय में उनकी एक्टिंग से मेरी तुलना शर्मनाक

सारा अली खान की न्यूयॉर्क हॉलिडे की नई तस्वीरें हुईं वायरल

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ शाहरुख खान की तस्वीर फिर हुई वायरल

Latest Bollywood News