1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आज इंडियन क्रिकेट टीम एकसाथ देखेगी सचिन 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स', स्टेडियम में बदल जाएगा सिनेमाहॉल

आज इंडियन क्रिकेट टीम एकसाथ देखेगी सचिन 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स', स्टेडियम में बदल जाएगा सिनेमाहॉल

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर भारतरत्न सचिन तेंडुलकर के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ इस शुक्रवार 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

sachin- India TV Hindi
Image Source : PTI sachin

नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर भारतरत्न सचिन तेंडुलकर के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ इस शुक्रवार 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सचिन पर फिल्म बनी है तो इंडियन क्रिकेट टीम तो बेहद उत्साहित होगी, इसमें कोई शक नहीं। शायद यही वजह है कि सचिन पर बनी इस फिल्म की खास स्क्रीनिंग इंडियन क्रिकेट टीम के लिए रखी गई है।

सारे क्रिकेटर्स एकसाथ ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ देखने सिनेमाहॉल पहुंचेंगे, तो थियेटर स्टेडियम में बदल जाएगा। हर तरफ सिर्फ सचिन... सचिन... ही सुनाई देने वाला है।

आज दोपहर साढ़े तीन बजे मुंबई के वर्सोवा के पीवीआर आइकन में इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खास स्क्रीनिंग रखी गई है।

शाम 7 बजे पीवीआर आइकन में ही सचिन और फिल्म के प्रोड्यूसर रवि भगचंदका और उनके परिवार वालों के लिए प्रीमियर रखा गया है।

फिल्म में सचिन तेंडुलकर से जुड़े कुछ अनछुए और अनजान पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म को लेकर मास्टर ब्लास्टर भी काफी उत्साहित हैं।

सचिन के फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सचिन के सभी चाहने वाले बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

 

Latest Bollywood News