1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस शुक्रवार रिलीज हो रही है 'सचिन : अ बिलियन ड्रीम्स', पढ़िए फिल्म में क्या है खास

इस शुक्रवार रिलीज हो रही है 'सचिन : अ बिलियन ड्रीम्स', पढ़िए फिल्म में क्या है खास

 Published : May 24, 2017 09:52 am IST,  Updated : May 24, 2017 09:53 am IST

सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बनीं फिल्म 'सचिन : अ बिलियन ड्रीम्स' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

sACHIN- India TV Hindi
sACHIN Image Source : PTI

मुंबई: सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बनीं फिल्म 'सचिन : अ बिलियन ड्रीम्स' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। इस फिल्म को देखकर लोग क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर के अनछुए पहलुओं को जान पाएंगे। सचिन फिलहाल अपने जीवन पर आधारित फिल्म 'सचिन : अ बिलियन ड्रीम्स' के रिलीज होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह फिल्म उनके जीवन के बारे में विस्तार से बताएगी। उन्होंने एक क्रिकेटर के तौर पर 24 साल तक पिच पर लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को लेकर शासन किया था।

फिल्म 'सचिन : अ बिलियन ड्रीम्स' की विशेष स्क्रीनिंग के लिए पूरी क्रिकेट टीम एक साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगी।

सचिन काफी अंतर्मुखी व्यक्ति रहे हैं, इसलिए खेल प्रेमी दर्शकों ने अभी तक इस क्रिकेट खिलाड़ी की निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जान पाए हैं। यह फिल्म उनकी निजी जिंदगी से रूबरू करवाएगी, जिसमें सचिन पुत्र, पति, पिता, भाई और मित्र के रूप में भी नजर आएंगे।

रवि भगचंदका और कार्निवल मोशन पिक्चर्स के श्रीकांत भासी द्वारा निर्मित यह फिल्म 26 मई को रिलीज होगी। 

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन