1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुश्किल में कटप्पा, जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

मुश्किल में कटप्पा, जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

 Published : May 24, 2017 10:16 am IST,  Updated : May 24, 2017 12:30 pm IST

बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ में कटप्पा के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता सत्यराज मुश्किलों में फंस गए हैं। सत्यराज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।

katappa- India TV Hindi
katappa Image Source : PTI

नई दिल्ली: ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ में कटप्पा के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता सत्यराज मुश्किलों में फंस गए हैं। सत्यराज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। ऊटी के मजिस्ट्रेट ने कोर्ट की अवमानना के आरोप में सत्यराज के खिलाफ ये वारंट जारी किया है।

सत्यराज के अलावा सुरैय्या, श्रीप्रिया, शरत कुमार, अरुण विजय, विजय कुमार, विवेक औऱ चेरन के खिलाफ भी गैर-जमानती वारंट जारी हुआ है। इन लोगों पर यह केस एक फ्रीलांस पत्रकार ने दायर किया है।

दरअसल 7 अक्टूबर 2009 को ‘साउथ इंडिया सिने एक्टर्स असोसिएशन’ ने एक डेली अखबार की आलोचना के लिए चेन्नई में एक मीटिंग रखी थी। दरअसल ये मीटिंग तमिल अभिनेत्रियों की खराब छवि पर छपे एख आर्टिकल की आलोचना के लिए थी।

लेकिन शिकायत करने वाले फ्रीलांस पत्रकार एम रोजारियो का आरोप है कि इन अभिनेताओं ने आर्टिकल छापने वाले अखबार की आलोचना करने के बजाय पत्रकारों पर हमला किया था। इसी आरोप में पत्रकार ने इन अभिनेताओं के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

केस दर्ज होने के बाद कोर्ट ने इन अभिनेताओं को 19 दिसंबर 2011 को कोर्ट में बुलाया, लेकिन ये अभिनेता कोर्ट में हाजिर नहीं हुए बल्कि जवाब में मद्रास हाईकोर्ट में एक पिटीशन फाइल की कि उन्हें ऊटी कोर्ट में खुद हाजिर होने से छूट दी जाए, लेकिन उनकी ये पिटीशन खारिज हो गई। 15 मई 2017 को इसकी सुनवाई होनी थी, लेकिन इनमें से एक भी अभिनेता कोर्ट में नहीं पहुंचा। इसके बाद मजिस्ट्रे सेंतिकुमार राजावेल ने आठों अभिनेताओं के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया।

इस शुक्रवार रिलीज हो रही है 'सचिन : अ बिलियन ड्रीम्स', पढ़िए फिल्म में क्या है खास

बड़ी हो गई है ‘हम साथ-साथ है’ की राधिका, इस फिल्म में आने वाली है नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन