1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बड़ी हो गई है ‘हम साथ-साथ है’ की राधिका यानी जोया अफरोज, इस फिल्म में आने वाली हैं नजर

बड़ी हो गई है ‘हम साथ-साथ है’ की राधिका यानी जोया अफरोज, इस फिल्म में आने वाली हैं नजर

 Published : May 24, 2017 07:53 am IST,  Updated : May 24, 2017 07:54 am IST

खबर इंडिया टीवी से एक्सक्लूजिव बात करते हुए जोया अफरोज ने अपनी आने वाली फिल्म 'स्वीटी वेड्स एनआरआई' के बारे में काफी कुछ शेयर किया।

ZOYA- India TV Hindi
ZOYA

नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ कि छोटी बच्ची राधिका याद है आपको? यह छोटी सी बच्ची अब बड़ी हो गई और एक खूबसूरत एक्ट्रेस बन गई है। राधिका यानी जोया अफरोज जल्द ही आपको फिल्म ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ में यारियां फेम हिमांश कोहली के अपोजिट नजर आएंगी। जोया इससे पहले हिमेश रेशमिया और हनी सिंह की फिल्म ‘द एक्सपोज’ में नजर आई थीं।

23 साल की अभनेत्री जोया अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। खबर इंडिया टीवी के एक्सक्लूजिव टेलीफोनिक इंटरव्यू में जोया ने अपने दिल की कई सारी बातें शेयर की हैं।

 ‘हम साथ-साथ हैंके दिनों को याद किया

‘’मैं 3 साल की थी जब मैंने यह फिल्म की, मुझे याद है मैं सबकी गोद में बैठ जाती थी।‘’ जोया ने सलमान को याद करते हुए कहा कि वो सेट पर हम सभी बच्चों के लिए चॉकलेट लेकर आया करते थे। जोया से जब हमने पूछा कि क्या वो सलमान के साथ दोबारा काम करना चाहेंगी तो जोया ने खुश होते हुए कहा, ‘’मैं अपनी कुर्सी से कूद पड़ूंगी अगर मुझे दोबारा सलमान सर के साथ काम करने का मौका मिला।‘’

ZOYA
ZOYA

रीमा लागू से जुड़ी यादें साझा की

रीमा लागू के निधन पर शोक जताते हुए जोया ने कहा, ‘’वो हम साथ-साथ हैं में मेरी नानी बनी थीं। हम सब उनकी गोद में जाकर बैठ जाते थे, वह भारतीय सिनेमा की सबसे अच्छी मां हैं। फिल्म इंडस्ट्री ने एक महान अभिनेत्री की खो दिया। उनकी उम्र भी इतनी ज्यादा नहीं थी, वो सिर्फ 59 साल की थीं।‘’

आगे पढ़िए, कॉन्ट्रोवर्सियल किसिंग सीन पर जोया ने तोड़ी चुप्पी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन