1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बड़ी हो गई है ‘हम साथ-साथ है’ की राधिका यानी जोया अफरोज, इस फिल्म में आने वाली हैं नजर

बड़ी हो गई है ‘हम साथ-साथ है’ की राधिका यानी जोया अफरोज, इस फिल्म में आने वाली हैं नजर

 Published : May 24, 2017 07:53 am IST,  Updated : May 24, 2017 07:54 am IST

खबर इंडिया टीवी से एक्सक्लूजिव बात करते हुए जोया अफरोज ने अपनी आने वाली फिल्म 'स्वीटी वेड्स एनआरआई' के बारे में काफी कुछ शेयर किया।

ZOYA
ZOYA

गुजरात में ढोकला और फाफड़ा खाया, कैसा रहा शूटिंग एक्सपीरियंस?

मैं बहुत बड़ी चटोरी हूं, सेट पर शूटिंग के लिए कुछ आता था तो हम लोग पहले ही चट कर जाते थे। गुजरात का फाफड़ा, ढोकला हमने खूब खाया। गुजरात में शूटिंग करके खूब मजा आया।

स्वीटी वेड्स एनआरआई

अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए जोया ने कहा, ‘’स्वीटी वेड्स एनआरआई 2017 की सबसे मेस्ड अप शादी होगी।‘’ जोया ने कहा फिल्म में जो स्वीटी है उसे दोनों हाथ में लड्डू चाहिए, और स्वीटी जो सोच लेती है वो करके रहती है, रियल लाइफ में भी मैं कुछ-कुछ ऐसी ही हूं।‘’

ZOYA
ZOYA

हिमांश कोहली और जोया अफरोज की फिल्म स्वीटी वेड्स एनआरआई इस 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की टक्कर राजकुमार राव और श्रुति हासन की फिल्म ‘’बहन होगी तेरी’’ से होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन