1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shocking: इस बॉलीवुड सिंगर ने ठुकरा दिया था माधुरी दीक्षित से शादी का प्रपोजल

Shocking: इस बॉलीवुड सिंगर ने ठुकरा दिया था माधुरी दीक्षित से शादी का प्रपोजल

 Published : May 24, 2017 01:20 pm IST,  Updated : May 24, 2017 01:23 pm IST

माधुरी ने डॉक्टर राम नेने से शादी की है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब माधुरी के रिश्ते को गायक सुरेश वाडेकर ने ठुकरा दिया था।

w- India TV Hindi
w Image Source : PTI

नई दिल्ली: हाल ही में 50 साल की हुई माधुरी दीक्षित आज दो बच्चों की मां हैं। माधुरी ने डॉक्टर राम नेने से शादी की है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब माधुरी के रिश्ते को गायक सुरेश वाडेकर ने ठुकरा दिया था।

किस्सा कुछ यूं है कि माधुरी एक कट्टर मराठी परिवार से हैं। माधुरी नई-नई फिल्मों में आई थीं और उनके पिता नहीं चाहते थें कि माधुरी फिल्मों में अपना करियर बनाएं इसलिए वो माधुरी के लिए लड़का ढूंढ़ने लगे। एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक माधुरी का परिवार माधुरी का रिश्ता लेकर गायक सुरेश वाडेकर के पास पहुंचा। उन दिनों सुरेश अपना सिंगिग करियर शुरू कर रहे थे। उनके पास 12 साल छोटी माधुरी का रिश्ता पहुंचा लेकिन उन्होंने यह कहकर रिश्ता ठुकरा दिया कि लड़की बहुत दुबली-पतली है। वहीं माधुरी के पिता को यह चिंता थी कि लड़की अगर फिल्मों में ज्यादा काम कर लेगी तो उनकी शादी में दिक्कतें आएंगी।

MADHURI
Image Source : PTIMADHURI

हालांकि किसी के सोचने से क्या होता है माधुरी को फिल्मों में आना था और सफल होना था। आखिरकार वो बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बन गईं। बाद में माधुरी दीक्षित की शादी लंदन में रहने वाले डॉक्टर राम नेने से हुई। दूसरी तरफ सिंगर सुरेश वाडेकर ने भी अपने से 12 साल छोटी अपनी स्टूडेंट पद्मा वाडेकर से शादी कर ली। आज कल पद्मा जी ज़ीटीवी के लिटिल चैंप्स में जज बनकर नज़र आती हैं।

MADHURI
MADHURI

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन