1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित को शादी से पहले क्यों साइन करना पड़ा था ‘नो प्रेगनेंसी क्लॉज’?

माधुरी दीक्षित को शादी से पहले क्यों साइन करना पड़ा था ‘नो प्रेगनेंसी क्लॉज’?

 Published : May 09, 2017 07:35 am IST,  Updated : May 09, 2017 07:51 am IST

कोई भी क्षेत्र हो महिलाओं को हर जगह दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। भले ही वो बॉलीवुड ही क्यों न हो, यहां भी अभिनेत्रियों के साथ कभी-कभी ऐसी घटनाएं होती हैं जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है।

madhuri- India TV Hindi
madhuri Image Source : PTI

नई दिल्ली: कोई भी क्षेत्र हो महिलाओं को हर जगह दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। भले ही वो बॉलीवुड ही क्यों न हो, यहां भी अभिनेत्रियों के साथ कभी-कभी ऐसी घटनाएं होती हैं जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है।

अक्सर देखा जाता है कि फिल्म एक्ट्रेस जब शादी कर लेती हैं उनका करियर खत्म हो जाता है। बहुत ही कम एक्ट्रेस ऐसी हैं जो शादी के बाद भी अच्छी फिल्में कर रही हैं। फिल्म निर्देशकों को डर रहता है कि इस बीच अगर एक्ट्रेस प्रेगनेंट हो गईं तो उनके प्रोजेक्ट का क्या होगा?  इसी वजह है से निर्देशक अभिनेत्रियों से ‘नो प्रेगनेंसी क्लॉज’ साइन कराते हैं। इसके तहत कोई भी एक्ट्रेस जो प्रोजेक्ट में काम कर रही है वो इस बीच प्रेगनेंट नहीं हो सकती है, अगर वो प्रेगनेंट होती है और प्रोजेक्ट छोड़ती है तो उसे अच्छी-खासी रकम निर्देशक को देनी पड़ती है।

विद्या बालन और ऐश्वर्या राय ने भी ‘नो प्रेगनेंसी क्लॉज’ साइन किया था। वैसे देखा जाए तो इसमें निर्देशकों की भी गलती नहीं है। प्री प्रोडक्शन के वक्त हीरोइन के लुक और कॉस्ट्यूम पर अच्छा खासा पैसा खर्च होता है और हीरोइन के प्रेगनेंट होने पर फिल्ममेकर्स को नुकसान उठाना पड़ता है। मधुर भंडारकर की फिल्म ‘हीरोइन’ में ऐश्वर्या की जगह करीना ने ऐश की प्रेगनेंसी की वजह से ही ली थी। उस वक्त मधुर भंडारकर को 4 करोड़ का नुकसान हुआ था। ‘सत्ते पे सत्ता’ फिल्म के दौरान अभिनेत्री हेमा मालिनी भी प्रेगनेंट हो गई थीं। यही वजह है कि फिल्ममेकर्स रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और अभिनेत्रियों से शादी के बाद नो प्रेगनेंसी क्लॉज साइन कराया जाता है।

लेकिन माधुरी दीक्षित अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें शादी से पहले नो प्रेगनेंसी क्लॉज साइन करना पड़ा था।

स्लाइड में पढ़िए क्या थी वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन