1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर सीमेंट के कारखाने में क्यों हो रही है 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग?

आखिर सीमेंट के कारखाने में क्यों हो रही है 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग?

फिल्मकार अली अब्बास जफर इस समय संयुक्त अरब अमीरात के एक सीमेंट कारखाने में सलमान खान अभिनीत फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिग कर रहे हैं।

tiger- India TV Hindi
Image Source : PTI tiger

मुंबई:  फिल्मकार अली अब्बास जफर इस समय संयुक्त अरब अमीरात के एक सीमेंट कारखाने में सलमान खान अभिनीत फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिग कर रहे हैं। जफर ने सोमवार को सेट से एक तस्वीर साझा की और कहा, "अरकान सीमेंट कारखाने में 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग। अनमोल सहयोग के लिए धन्यवाद, भरोसा करें यह बहुत खूबसूरत है।"

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की यह फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म में सलमान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

'टाइगर जिंदा है' की टीम चार मई से शुरू 65-दिवसीय शेड्यूल के दौरान अबू धाबी के कई स्थानों पर शूटिंग करेगी। फिल्म का सेट कुछ श्रमिकों द्वारा तैयार किया जा रहा है, जिन्होंने 2013 में 'स्टार वार्स' के सेट बनाने में मदद की थी।

यह पहली बार नहीं है, जब सलमान और कैटरीना साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 'एक था टाइगर', 'युवराज', 'मैंने प्यार क्यों किया?' और 'पार्टनर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

 

Latest Bollywood News