1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बनने वाला है एक और रिकॉर्ड, हिंदी में 400 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनेगी 'बाहुबली 2'

बनने वाला है एक और रिकॉर्ड, हिंदी में 400 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनेगी 'बाहुबली 2'

 Published : May 09, 2017 12:02 pm IST,  Updated : May 09, 2017 12:02 pm IST

एसएस राजामौली ने इतिहास रच दिया है। राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' रिलीज होते ही कामयाबी के झंडे गाड़ रही है।

baahubali 2- India TV Hindi
baahubali 2 Image Source : PTI

नई दिल्ली: एसएस राजामौली ने इतिहास रच दिया है। राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' रिलीज होते ही कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। ऐसा कोई रिक़ॉर्ड बचा नहीं जो बाहुबली 2 ने न तोड़ा हो। प्रभास की फिल्म 1000 करोड़ रुपये कमाकर भारत की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने महज 9 दिनों में ये आंकड़ा पार कर लिया था।

बात करें फिल्म के हिंदी वर्जन की तो इस फिल्म ने महज 9 दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। फिल्म के शो अभी भी चल रहे हैं, जिस तेजी से फिल्म कमाई कर रही है उम्मीद है जल्द ही यह फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

बॉक्स ऑफिस पर इस तरह का जादू न सलमान की फिल्म दिखा पाई हैं, ना आमिर की फिल्म और ना ही शाहरुख की फिल्म ने ऐसा कमाल दिखाया है। दंगल ने 380 करोड़ का बिजनेस किया था। जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। लेकिन लगता है प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 इस रिकॉर्ड को बहुत जल्द तोड़कर नया रिकॉर्ड स्थापित करने वाली है।

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी ‘बाहुबली द: कन्क्लूजन’ में प्रभास, राणा दग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन और सत्यराज अहम भूमिकाएं निभाते नजर आ रहे हैं। ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन