वरुण धवन फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' और 'स्ट्रीट डांसर' में बिज़ी हैं। इसके बाद वह 1995 की फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक में कॉमिक अवतार में नज़र आएंगे। यह फिल्म उनके पापा डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सारा अली खान फिल्म में वरुण के साथ नज़र आएंगी। डायलॉग राइटर फरहाद सामजी ने पब्लिकेशन से कहा- ''वरुण जैसे मेहनती एक्टर के साथ काम करना किसी भी राइटर के लिए गर्व की बात होती है। मैंने हाल ही में उन्हें डायलॉग सुनाया और उन्होंने तुरंत रिहर्सल करने के लिए मुझसे कॉपी मांग ली। फिल्म को शुरू होने में समय है, लेकिन वह अभी से रिहर्सल करना चाहते हैं। मैं सारा के साथ दूसरी बार काम करने के लिए इच्छुक हूं।''
फरहाद ने इससे पहले सारा के साथ रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' में काम किया है। सारा फिलहाल दिल्ली में इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन और रणदीप हुड्डा हैं।
इसके पहले डेविड धवन ने 1997 की फिल्म 'जुड़वा' का भी रीमेक बनाया था, जिसमें वरुण, जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू थे। 'जुड़वा' से पहले वरुण अपने पापा डेविड की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में भी काम कर चुके हैं।
1995 की 'कुली नम्बर 1' में गोविंदा और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे। उनके अलावा कादर खान, शक्ति कपूर, सदाशिव अमरापुरकर भी थे। 'कुली नंबर 1' से डेविड धवन के 'नंबर 1' सीरीज़ की शुरुआत हुई थी। इसके बाद उनकी 'हीरो नंबर 1', 'बीवी नंबर 1' और 'जोड़ी नंबर 1' भी आई थी।
वरुण की आने वाली फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर हैं। इसके अलावा 'स्ट्रीट डांसर' में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर नज़र आएंगी।
Also Read:
श्रद्धा कपूर 'बॉयफ्रेंड' रोहन श्रेष्ठा से जल्द कर सकती हैं शादी?
सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर सारा अली खान को किया अनफॉलो
तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दया बेन' को शो में वापसी के लिए दिया गया 30 दिन का समय नहीं तो हो सकती हैं बाहर
Latest Bollywood News