1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर सारा अली खान को किया अनफॉलो

सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर सारा अली खान को किया अनफॉलो

 Published : Mar 22, 2019 07:15 am IST,  Updated : Mar 22, 2019 07:32 am IST

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने पिछले साल 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी फिल्म 'सिम्बा' भी रिलीज़ हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Sushant Singh Rajput unfollows Sara Ali Khan on Instagram- India TV Hindi
Sushant Singh Rajput unfollows Sara Ali Khan on Instagram Image Source : INSTAGRAM

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने पिछले साल 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी फिल्म 'सिम्बा' भी रिलीज़ हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिलहाल सारा दिल्ली में कार्तिक आर्यन संग इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सारा की प्रोफेशनल लाइफ तो अच्छी चल ही रही है, लेकिन वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कार्तिक के अलावा उनका नाम केदारनाथ के को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत से भी जुड़ चुका है।

हालांकि लग रहा है कि सारा और सुशांत के बीच सब ठीक नहीं है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत ने सारा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। कुछ दिनों पहले सुशांत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे। होली पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर वापसी की थी, लेकिन वह सारा को फॉलो नहीं कर रहे। हालांकि सारा अभी भी सुशांत को फॉलो कर रही हैं। सुशांत ने अपना बायो "Not here right now" से बदलकर "Sufficient cause" कर दिया है।

इस साल जनवरी में सारा और सुशांत के अफेयर के चर्चे शुरू हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'केदारनाथ' की रिलीज़ के बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। सारा कथित तौर पर अपना देहरादून ट्रिप छोड़कर सुशांत का बर्थडे मनाने भी पहुंच गई थीं। खबरों के मुताबिक, सारा रात में केक लेकर सुशांत के घर पहुंची थीं, जिसके बाद दोनों डिनर पर गए थे।

हालांकि, सारा से जुड़े एक सूत्र ने इन खबरों का खंडन किया और कहा कि दोनों बस दोस्त हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर सुशांत का सारा को अनफॉलो करना कुछ और ही इशारा करता है। कहा जा रहा है कि सारा और कार्तिक की बढ़ती नजदीकियों के कारण सुशांत ने यह कदम उठाया है।

सारा ने 'कॉफी विद करण 6' में कहा था कि उन्हें कार्तिक बहुत क्यूट लगते हैं। हाल ही में उनका एक किसिंग वीडियो भी वायरल हुआ था। आपको बता दें कि सुशांत ने लंबे समय तक अंकिता लोखंडे को डेट किया था। इसके बाद वह कृति सैनन के साथ रिलेशन में थे।

Also Read:

श्रद्धा कपूर 'बॉयफ्रेंड' रोहन श्रेष्ठा से जल्द कर सकती हैं शादी?

Kesari Movie Review: इस होली अक्षय कुमार के साथ ‘केसरी’ रंग में ज़रूर रंगिए

Holi Celebration: प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस अंदाज में दी अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन