शहनाज गिल अपने करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से काफी दुखी हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली है। हाल ही में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी गाना Habit रिलीज हुआ। 'बिछड़ा इस कदर की रुत ही बदल गई, एक शख्स सारे शहर को वीरान कर गया' इस लाइन के साथ गाने की ओपनिंग करते हुए एक्ट्रेस के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही है।
गाने की शूटिंग अधूरी रहने के बावजूद इसे रिलीज कर दिया गया है जो अब वायरल हो रहा है। सारेगामापा म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अबतक 3.6M व्यूज मिल चुके हैं जिसके बाद ये तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर "Inspirational Shehnaaz" ट्रेंड में है।
इसकी शूटिंग बीच लोकेशन पर की गई है। वीडियो देखने पर ये पता चलता है कि पहले सॉन्ग को क्यूट फ्रेंडशिप पर बेस्ड एक हैप्पी सॉन्ग के रूप में लॉन्च किया जाना था। लेकिन अभिनेता के निधन के बाद इसे इमोशनल टच दे दिया गया। वीडियो के अंत में सिद्धार्थ की BTS फुटेज भी जोड़ी गई है, जिसमें वो मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
'हैबिट' सॉन्ग को बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। सिडनाज के फैंस वीडियो सॉन्ग को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही सिद्धार्थ को मिस कर रहे हैं और शहनाज को गाने में इमोशनल देखकर उनको स्ट्रॉन्ग रहने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं।
बता दें, कि शहनाज गिल के करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वे 40 साल के थे। सिद्धार्थ के गम में शहनाज एक महीने तक घर से बाहर भी नहीं निकली थीं। हाल ही में शहनाज की फिल्म 'हौंसला रख' रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा नजर आई हैं।
पढ़ें अन्य संबंधित खबरें-
Latest Bollywood News