A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किसान आंदोलन की वजह से नहीं मिली सनी देओल को Y सिक्योरिटी, एक्टर ने ट्वीट करके लिखी ये बात

किसान आंदोलन की वजह से नहीं मिली सनी देओल को Y सिक्योरिटी, एक्टर ने ट्वीट करके लिखी ये बात

खबरें आ रही थीं कि एक्टर और बीजेपी सासंद सनी देओल को Y श्रेणी की सुरक्षा मिल गई है और ऐसा किसान आंदोलन को लेकर हुआ है।

SUNNY DEOL- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@IAMSUNNYDEOL सनी देओल

बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद सनी देओल को लेकर खबरें आ रही थीं कि एक्टर को Y श्रेणी की सुरक्षा मिल गई है और ऐसा किसान आंदोलन को लेकर हुआ है। इस मामले में अब अभिनेता का रिएक्शन सामने आ गया है। सनी देओल ने खुद ट्वीट करके इस खबर को गलत बताया है। सनी देओल ने बताया कि उन्हें ये सुरक्षा जुलाई से ही मिली है इसका किसान आंदोलन से लेना देना नहीं है। सनी देओल ने ट्वीट करते हुए लिखा है- ''कल से, कुछ गलत मीडिया रिपोर्ट्स है कि मुझे हाल ही में मुझे Y सुरक्षा मिली है।  मुझे जुलाई 2020 से यह सुरक्षा प्रदान की गई है। इस सुरक्षा प्रावधान को चालू किसानों के आंदोलन से जोड़ने का प्रयास किया गया है जो गलत हैं।''

ले गया नल का पानी सनी देओल: सपना चौधरी का नया गाना रिलीज होते ही छाया

सनी देओल हाल ही में कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे, अब एक्टर ठीक हैं। सनी देओल 3 दिसंबर को मुंबई के लिए रवाना होने वाले थे, इसलिए हवाई यात्रा से पहले सनी देओल ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोविड टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। 

सनी देओल कोरोना वायरस से संक्रमित, मनाली में छुट्टियां मना रहे थे एक्टर

Latest Bollywood News