1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी देओल कोरोना वायरस से संक्रमित, मनाली में छुट्टियां मना रहे थे एक्टर

सनी देओल कोरोना वायरस से संक्रमित, मनाली में छुट्टियां मना रहे थे एक्टर

 Published : Dec 02, 2020 12:26 am IST,  Updated : Dec 02, 2020 08:34 am IST

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कहा जा रहा है मुंबई लौटने के लिए विमान यात्रा से पहले ही एक्टर को संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Sunny deol- India TV Hindi
सनी देओल Image Source : SUNNY DEOL

बॉलीवुड अभिनेता और सांसद सनी देओल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मनाली में सनी देओल के कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। खबरों के मुताबिक सनी देओल 3 दिसंबर को मुंबई के लिए रवाना होने वाले थे, इसलिए हवाई यात्रा से पहले सनी देओल ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोविड टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। 

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने आधिरकारिक रूप से पुष्टि करते हुए पीटीआई से कहा कि एक्टर मनाली से लौटने से पहले कोरोना संक्रमित हुए है। सनी देओल के साथ उनके कुछ दोस्त और परिचित भी कुल्लू मनाली छुट्टियों पर आए हुए थे और हाल में उनका लौटने का प्लान बना और उस दौरान उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। जिले के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने मुख्य स्वास्थ्य सचिव को ये जानकारी भिजवाई। स्वास्थ्य सचिव के अनुसार कोरोना का ट्रीटमेंट होने तक सनी देओल को हिमाचल प्रदेश में ही रुकना होगा। सनी फिलहाल चिकित्सकों की टीम की निगरानी में हैं।

दूसरी तरफ सनी देओल ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने संक्रमण की जानकारी देते हुए कहा कि वो एकांतवास में हैं और जो लोग उनके संपर्क में आए वे टेस्ट करवाएं।

आपको बता दें कि हाल ही में सनी देओल की कंधे की सर्जरी हई है और वो मनाली छुट्टी बिताने आये थे। पिछले कुछ दिनों से वो कुल्लू जिले के एक फार्म हाउस में समय बिता रहे थे। सनी हर साल सर्दियों में इस फार्महाउस में आते हैं। इस बार भी वो करीब एक महीने से यहां रह रहे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन