नई दिल्ली: एमटीवी चैनल का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला' एक बार फिर से शुरु होने जा रहा है। शो के नौवें संस्करण में अभिनेत्री सनी लियोन इसकी मेजबानी करती हुई नजर आएंगी। रियलिटी शो अक्सर लोगों के बीच बाकी धारावाहिकों से ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे लेकर सनी का मानना है कि रियलिटी शो इसलिए लोगों के आकर्षण का केंद्र बनते हैं, क्योंकि लोग दूसरों की जिंदगी के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं।
इसे भी पढ़े:- हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए समझौता और विश्वास ज़रूरी: सनी लियोन
सनी और रणविजय सिखाएंगे महिलाओं का सम्मान करना
सनी लियोन की राह पर चली बिपाशा बसु
अब सनी लियोनी अरबाज़ खान के साथ रोमांस करती आयेंगी नज़र
सनी ने कहा, "हम विभिन्न कार्यक्रम इसलिए देखते हैं, क्योंकि वे हमें मजेदार लगते हैं। हमें दूसरे लोगों की जिंदगी के बारे में जानना मजेदार लगता है, इसलिए मनोरंजन जगत में रियलिटी शोज इतने सफल होते हैं।" 'स्प्लिट्सविला' 'प्यार की खोज' का शो है, जिसमें लड़के और लड़कियां 'विला' में रहने के लिए एक-दूसरे से लड़ते दिखाई देते हैं। शो के पिछले संस्करणों में प्रतिभागियों के बीच काफी मौखिक झगड़े दिखाए गए थे।
सनी तीसरी बार इसकी मेजबानी कर रही हैं। उनका कहना है कि इस बार के संस्करण में काफी मजेदार और अलग स्थितियां हैं। शो में उनके साथ रणविजय सिंह भी होस्ट करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में शो को लांच किया गया था। इसी दौरान शो की थीम के बारे में बात करते हुए रणविजय सिंह ने कहा कि, इसका नौवां संस्करण पुरुषों को महिलाओं से तहजीब से पेश आना और उनके लिए आवाज उठाना सिखाएगा। सनी ने भी इसी बात पर जोर देते हुए कहा, "यह संस्करण महिलाओं के शासन के बारे में है।"
Latest Bollywood News