1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन की राह पर चली बिपाशा बसु

सनी लियोन की राह पर चली बिपाशा बसु

 Published : Jun 01, 2016 10:04 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 10:05 pm IST

बिपाशा बसु ने हाल ही में फैसला लिया है कि वह शादी के बाध फिल्मों में काम करेंगी लेकिन अब वह किसी भी फिल्म में किसिंग सीन नहीं देंगी।

sunny- India TV Hindi
sunny

मुंबई: बॉलीवुड की बिल्लो रानी कही जाने वालीं बिपाशा बसु पिछले काफी दिनों से करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। इसके बाद यह दोनों एक लंबे हनीमून ट्रीप चले गए थे। इस ट्रीप के खत्म होने के बाद बिपाशा का एक चौकाने फैसला हाल ही में सामने आया है। उनके इस फैसले को देखकर लगता है कि वह भी अब सनी लियोन की राह पर चलने को पूरी तरह से तैयार है। दरअसल हाल ही में खबर आई है कि बिपाशा अब फिल्मों में किसिंग सीन नहीं करेंगी।

इसे भी पढ़े:- जानिए किसके लिए सनी लियोन ने तोड़ी अपनी 'No Kissing Policy'

‘No Kissing Policy’ पर सनी ने किया खुलासा

हाल ही में बिपाशा ने इस बात को साफ किया है कि वह शादी के बाद भी फिल्मों में काम करती रहेंगी। लेकिन हैरानी की बात तो यह सामने आई है कि उन्होंने फिल्मों में किसिंग सीन देने से इंकार कर दिया है। खबरों के अनुसार उन्होंने करण का करियर संवारने का भी बीड़ा उठाया है। फिल्मों में किसिंग सीन को लेकर विचार कर रही बिपाशा का कहना है कि, वह कोई भी फिल्म साइन करने से पहले निर्माता-निर्देशक को इस बारे में बता देंगी और अगर उन्हें उनकी यह शर्त मंजूर होगी तभी वह फिल्म के लिए साइन करेंगी।

गौरतलब है कि हाल ही में सनी लियोन ने भी कहा था कि वह अब फिल्मों में कोई किसिंग सीन नहीं देंगी। इससे पहले करीना कपूर खान के बारे में यह खबर आई थी, लेकिन उनकी पिछली रिलीज हुई फिल्म की एंड का में उन्होंनें अर्जुन कपूर के साथ कई किसिंग सीन दिए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन