1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए किसके लिए सनी लियोन ने तोड़ी अपनी 'No Kissing Policy'

जानिए किसके लिए सनी लियोन ने तोड़ी अपनी 'No Kissing Policy'

 Published : May 13, 2016 05:45 pm IST,  Updated : May 13, 2016 05:45 pm IST

सनी ने हाल ही में कहा है कि वह फिल्मों में कोई किसिंग सीन नहीं करेंगी। लेकिन अब उन्होंने अपना क्लॉज तोड दिया है।

sunny- India TV Hindi
sunny

मुंबई: बॉलीवुड की हॉट अदाकार सनी लियोन शुक्रवार को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। सनी ने हाल ही में कहा है कि वह फिल्मों में कोई किसिंग सीन नहीं करेंगी। लेकिन अब उन्होंने अपना क्लॉज तोड दिया है। सनी ने फिल्मों के लिए अपने कांट्रेक्ट में 'नो किसिंग क्लॉज' लगा रखा है। इसका मतलब अब फिल्म में उनका कोई चुंबन सीन नहीं होगा। लेकिन सनी ने कहा है कि यह क्लॉज उनके पति डेनियल वेबर पर लागू नहीं होता। सबूत के तौर पर उन्होंने ट्विटर पर पति के साथ इस रोमांटिक पल को शेयर किया और लिखा, "किसने कहा कि मैं कैमरे के सामने किस नहीं करूंगी? डेनियल वेबर।"

इसे भी पढ़े:- मैं कभी पुरस्कार लेने के बारें में नहीं सोचती: सनी

'जिस्म 2', 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला', 'कुछ कुछ लोचा है' और 'मस्तीजादे' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी सनी को हाल ही में जैस्मीन डीसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म 'वन नाईट स्टैंड' में देखा गया। उनकी फिल्म 'मस्तीजादे' का प्रीमियर जल्द ही डिजिटल मनोरंजन मंच 'हंगामा प्ले' पर होगा।

इस बारे में सनी लियोन ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए खास है। सनी ने कहा, "फिल्म 'मस्तीजादे' मेरे लिए बहुत खास फिल्म है। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे प्रशंसकों ने फिल्म के लिए बहुत सारा प्यार दिखाया है। जल्द ही हंगामा प्ले पर इसे कहीं भी और कभी भी देखा जा सकेगा। मेरे लिए इससे बेहतर जन्मदिन का उपहार नहीं हो सकता।"

इसमें तुषार कपूर और वीर दास प्रमुख भूमिका में हैं। 'मस्तीजादे' वयस्क कॉमेडी है, जिसमें सनी लियोन दो भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन