1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं कभी पुरस्कार लेने के बारें में नहीं सोचती: सनी

मैं कभी पुरस्कार लेने के बारें में नहीं सोचती: सनी

 Published : Apr 24, 2016 02:23 pm IST,  Updated : Apr 24, 2016 02:24 pm IST

अभिनेत्री बनी सनी लियोन ने कहा है कि उन्हें पुरस्कार प्राप्त करने की उम्मीद नहीं है और वह सिर्फ अपने प्रशंसकों का प्यार चाहती हैं। यह पूछे जाने पर कि उनके लिए फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रिया मायने रखती है या प्रशंसकों का प्यार?

सनी लियोन- India TV Hindi
सनी लियोन Image Source : PTI

मुंबई: बॉलीवुड की हॉट अदाकारा सनी लियोन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वन नाइट स्टैंड' को लेकर काफी उत्साहित हैं। जैसमीन मोसेस डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी और तनुज वीरवानी के बीच काफी हॉट सीन फिल्माए गए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉच पर फिल्म और सनी के अभिनय के बारे में काफी चर्चा की गई है। फिल्म की प्रचार के दौरान सनी ने पूछा गया कि फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रिया मायने रखती है या प्रशंसकों का प्यार? तो उन्होने इस बारें में यह कहा।

ये भी पढ़े- सनी ने कहा, शादी से पहले किया करती थीं वन नाइट स्टैंड

अभिनेत्री बनी सनी लियोन ने कहा है कि उन्हें पुरस्कार प्राप्त करने की उम्मीद नहीं है और वह सिर्फ अपने प्रशंसकों का प्यार चाहती हैं। यह पूछे जाने पर कि उनके लिए फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रिया मायने रखती है या प्रशंसकों का प्यार?

सनी ने जवाब  में कहा, "समीक्षक फिल्म टिकट नहीं खरीदते हैं। वे मुफ्त में फिल्म देखते हैं लेकिन प्रशंसक टिकट खरीदकर फिल्म देखते हैं। मेरे लिए ऐसे लोग अधिक मायने रखते हैं। मैं कभी किसी पुरस्कार की उम्मीद नहीं करती हूं। मैं सिर्फ प्रशंसकों का प्यार चाहती हूं। मैं सिर्फ प्रशंसकों का समर्थन पाने की उम्मीद करती हूं।"

क्या आपको बॉलीवुड में विषयवस्तु आधारित फिल्में मिल रही हैं? जवाब में उन्होंने कहा, "एक कलाकार के रूप में हम हमेशा विषयवस्तु आधारित फिल्मों की तलाश में रहते हैं। विषयवस्तु आधारित फिल्में व्यक्ति-व्यक्ति के नजरिए पर निर्भर करती हैं। मुझे ऐसी फिल्में चुनने पर यकीन है, जिनमें मुझे दमदार विषयवस्तु मिले।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन