1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘No Kissing Policy’ पर सनी ने किया खुलासा

‘No Kissing Policy’ पर सनी ने किया खुलासा

 Published : May 14, 2016 08:02 pm IST,  Updated : May 14, 2016 08:02 pm IST

सनी लियोन के बार में पिछले दिनों खबर आई थी कि वह अब फिल्मों में कोई किसिंग सीन नहीं करेंगी। लेकिन उन्होंने शुक्रवार को अपनी ये नो किसिंग पोलिसी तोड़ते हुए...

sunny- India TV Hindi
sunny

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के बार में पिछले दिनों खबर आई थी कि वह अब फिल्मों में कोई किसिंग सीन नहीं करेंगी। लेकिन उन्होंने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी ये नो किसिंग पोलिसी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर पति डेनियल वेबर को किस करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। अब हाल ही में सनी ने उन सभी खबरों का भी खंडन कर दिया है, जिनमें यह कहा जा रहा था कि उन्होंने फिल्मों के लिए अपने करार में चुंबन दृश्य न करने संबंधी एक शर्त जोड़ रखी है। इस खबर को पूरी तरह खारिज करते हुए सनी ने कहा, "यह किसी भी तरीके से सही नहीं है। मुझे नहीं पता कि यह झूठी बातें कौन फैला रहा है।"

इसे भी पढ़े:- जानिए किसके लिए सनी लियोन ने तोड़ी अपनी 'No Kissing Policy'

सनी लियोन ने शुक्रवार को सबूत के तौर पर ट्विटर पर पति डेनियल वेबर के साथ रोमांटिक पल को साझा किया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "किसने कहा कि मैं कैमरे के सामने किस नहीं करूंगी? डेनियल वेबर।" फिल्मों में चुंबन दृश्य न करने की अफवाह को सनी ने गलत करार दिया, लेकिन वह लिपलॉक नहीं करेंगी।

'जिस्म 2', 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला', 'कुछ कुछ लोचा है' और 'मस्तीजादे' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी सनी को हाल ही में जैस्मीन डीसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म 'वन नाईट स्टैंड' में देखा गया। उनकी फिल्म 'मस्तीजादे' का प्रीमियर जल्द ही डिजिटल मनोरंजन मंच 'हंगामा प्ले' पर होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन