मुंबई: एमटीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' एक बार फिर से शुरु होने वाला है। कुछ वक्त पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस शो को रणविजय सिंह और सनी लियोन होस्ट करते हुए नजर आएंगे। शो की थीम के बारे में बात करते हुए हाल ही में रणविजय सिंह ने कहा कि, इसका नौवां संस्करण पुरुषों को महिलाओं से तहजीब से पेश आना और उनके लिए आवाज उठाना सिखाएगा। रणविजय ने 'स्प्लिट्सविला 9' के लांच पर कहा, "नए संस्करण की थीम 'वेयर वूमेन रूल' है और मेरा व सनी लियोन का मानना है कि हमारे देश में इन चीजों पर बात करने की जरूरत है। फिर चाहे इसे उदाहरण के साथ दिखाया जाए, मनोरंजन के साथ दिखाया जाए या किसी अन्य तरीके से दिखाया जाए।"
इसे भी पढ़े:- मैं कभी पुरस्कार लेने के बारें में नहीं सोचती: सनी
‘No Kissing Policy’ पर सनी ने किया खुलासा
जानिए किसके लिए सनी लियोन ने तोड़ी अपनी 'No Kissing Policy'
उनका मानना है कि इस संस्करण से उनके शो के प्रशंसक या एमटीवी देखने वाले कहीं न कहीं अपने आप में कुछ बदलाव जरूर महसूस करेंगे। रणविजय ने कहा, "बहुत से लोग इससे वाकिफ नहीं हैं कि अपनी मां, बहन या गर्लफ्रेंड जैसी एक महिला के साथ इज्जत व शिष्टता के साथ कैसे बात की जाती है और उनके लिए कैसे आवाज उठाई जाती है। 'स्प्लिट्सविला' अपने तरीके से यह सिखाने जा रहा है।" 'स्प्लिट्सविला 9' 11 जून से प्रसारित किया जाएगा।
इसके अलावा सनी लियोन जल्द ही आगामी फिल्म ‘तेरा इंतजार’ में निर्देशक-अभिनेता अरबाज खान के साथ अभिनय करती हुए नजर आएंगी। उन्होंने हाल ही में कहा कि वह अरबाज के साथ फिल्म करने को लेकर बेहद खुश हैं। इसके लिए वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हैं।