नई दिल्ली: ऐसे समय में जब बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटीज के रिश्ते बिखर रहे हैं, डेनियल वेबर के साथ जनवरी 2009 से विवाह बंधन में बंधी अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि खुशहाल और सफल शादी का मंत्र ''समझौता'' है। इस साल फरहान अख्तर-अधुना भबानी और अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया।
सफल विवाह का राज पूछने पर सनी ने बताया, "सफल विवाह का राज 'विश्वास' और 'समझौता' है। मैं 'हैप्पी वाईफ, हैप्पी लाईफ' की कहावत में यकीन रखती हूं। लेकिन सफल शादी का मतलब समझौता, बिना शर्त प्यार, एक दूसरे के साथ संवाद और विश्वास है।"
ये भी पढ़ें-
अभिनेत्री ने जोर देकर कहा कि अच्छी और लंबे समय तक चलने वाली मैरिड लाइफ के लिए समझौता बेहद जरूरी है।
सनी का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है।
सनी ने कहा, "समझौता सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि आप हर बात पर सहमत होने के लिए बाध्य नहीं हैं। रिश्ता ऐसे ही निभाया जाता है।"
सनी ने 2012 में थ्रिलर फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने एक बार कहा था कि उन्हें लगता है कि वह बॉलीवुड में बाहरी हैं। हिंदी सिनेमा में नाम कमाने के बाद क्या अब भी उन्हें ऐसा लगता है? इस सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं बॉलीवुड में कई अच्छे लोगों से मिली हूं और मैं इस बात के लिए खुश हूं।"
सनी को शाहरुख खान अभिनीत 'रईस' के एक गीत के लिए भी लिया गया है। कहा जा रहा है कि सनी और शाहरुख पर फिल्माया गया यह गीत 1980 के हिट गीत 'लैला ओ लैला' का नया रूप है। मूल गीत फिरोज खान और जीनत अमान पर फिल्माया गया था।
अगली स्लाइड में और पढ़ें-