1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. चंडीगढ़ में पुरानी बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबे 4 लोग निकाले गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चंडीगढ़ में पुरानी बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबे 4 लोग निकाले गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 04, 2026 09:49 pm IST,  Updated : Jul 04, 2026 10:18 pm IST

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार शाम एक इमारत ढह गई, जिसके बाद पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया।

 चंडीगढ़ में पुरानी बिल्डिंग गिरी- India TV Hindi
चंडीगढ़ में पुरानी बिल्डिंग गिरी Image Source : REPORTER

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में शनिवार की शाम को अचानक से एक पुरानी बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। घटना के वक्त बिल्डिंग में करीब 6 लोग काम कर रहे थे उनमें से चार को निकाला जा चुका है उन्हें मामूली चोटें आई हैं जबकि दो लोग अभी भी मलबे में फंसे हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि ये बिल्डिंग दो मंजिला थी। 

राहत और बचाव कार्य जारी

माना जा रहा है की बारिश की वजह से नमी के कारण इस बिल्डिंग की छत और पुराना स्ट्रक्चर कमजोर हो गया था और भरभरा कर नीचे आ गिरा। ये हादसा इंडस्ट्रियल एरिया के होटल द फर्न के नजदीक हुआ। हादसे के पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और बिल्डिंग के मलबे को हटाने का काम तेजी से जारी है।  

सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (साउथ) गुरजीत कौर ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है। मलबे में फंसे दो लोगों को बचाने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि इमारत गिरने के तुरंत बाद पुलिस, NDRF, दमकल की गाड़ियां और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने मलबा हटाने के लिए भारी मशीनें भी तैनात की हैं और अधिकारियों ने उस इलाके की घेराबंदी कर दी है।

हादसे के वक्त कुछ लोग थे अंदर

बताया जा रहा है कि जब इमारत अचानक ढही, तब उसके अंदर मज़दूर और मालिक मौजूद थे। चश्मदीदों ने बताया कि इमारत के गिरने का एहसास भूकंप जैसा था। कुछ ही सेकंड में पूरी इमारत ढह गई, जिससे अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। बचाव टीमें मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को खोजने के लिए JCB मशीनों और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर रही हैं। प्रशासन ने अभी तक इमारत के गिरने के समय अंदर मौजूद लोगों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट नंबर 28/9 पर स्थित यह इमारत एक पुरानी थी, जहां कबाड़ से जुड़ा काम किया जा रहा था। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि इमारत की जर्जर हालत के कारण छत ढह गई। अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य जारी है।

ये भी पढ़ेंः तीन बच्चों की हत्या के बाद महिला ने किया सुसाइड, मानसा में 4 शव मिलने से मचा हड़कंप

मॉर्निंग वॉक पर निकली सहेलियों को कार ने कुचला, एक की मौत, दूसरी घायल, CCTV में कैद हुई घटना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।