मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन, दीपक डोबरियाल और संस्कारी बाबूजी आलोक नाथ अभिनीत एक विज्ञापन रिलीज कर दिया गया है। इसमें सनी ने युवाओं को दिए अपने एक संदेश में कहा कि जिन्हें धूम्रपान की लत नहीं है, वे सिगरेट को हाथ भी न लगाएं। सनी और 'तनु वेड्स मनु' के कलाकार दीपक डोबरियाल को धूम्रपान विरोधी इस विज्ञापन में साथ देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़े:- सनी लियोन के साथ मिलकर बाबूजी ने कही ये बात
इस 4 मिनट 40 सेकंड के विज्ञापन में दिखाया गया है कि स्मोकिंग आपकी सेहत के लिए कितनी ज्यादा खतरनाक हो सकती है। दीपक डोबरियाल इसमें एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जिसकी कभी भी मृत्यु हो सकती है। इनकी आखिरी इच्छा है कि उनकी शादी सनी लियोन के साथ हो। इस विज्ञापन में आलोक नाथ दीपक के पिता का किरदार निभा रहे हैं जो अपने बेटे की आखिरी इच्छा को पूरा करना चाहते हैं। अपने बेटे की इच्छा पूरी के लिए वह सनी को बहू बनाकर घर ले आते हैं। लेकिन सनी के आने के बाद ऐसा क्या होता है जिससे सभी को स्मोकिंग छोड़ने का मैसेज मिलता है? इस विज्ञापन को काफी बेहतरीन तरीके फिल्माया गया है।
विज्ञापन के लांच अवसर पर मौजूद सनी ने कहा, "युवाओं के लिए मैं कहना चाहूंगी कि अगर आपने धूम्रपान करना शुरू नहीं किया है, तो सिगरेट को हाथ न लगाएं। यह लंबे जीवन के लिए सही नहीं।" सनी ने आगे कहा, "धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। मेरे पिता की मौत सिगरेट के कारण हुए कैंसर से हुई थी।"
विज्ञापन '11 मिनट्स' का निर्देशन फिल्म 'हवाईजादा' के निर्देशक विभु पुरी ने किया है। सनी ने पहली बार धूम्रपान के अनुभव के बारे में बताया, "वह बकवास और बेकार था। यह लत मेरे लिए नहीं थी।"
अगली स्लाइड में देखिए सनी का विज्ञापन:-