1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन के साथ मिलकर बाबूजी ने कही ये बात

सनी लियोन के साथ मिलकर बाबूजी ने कही ये बात

 Published : Feb 18, 2016 05:55 pm IST,  Updated : Feb 18, 2016 05:56 pm IST

बॉलीवुड के बाबूजी के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता आलोक नाथ अब हॉट एण्ड सेक्सी अभिनेत्री सनी लियोन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

sunny- India TV Hindi
sunny

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बाबूजी के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता आलोक नाथ अब हॉट एण्ड सेक्सी अभिनेत्री सनी लियोन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इन दोनों को साथ में देखना वाकई काफी दिलचस्प होगा। दरअसल ये तीनों एक विज्ञापन में नजर आने वाले हैं। इसमें इन दोनों के साथ कॉमेडियन दीपक डोबरियाल भी नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े:- OMG आखिर हार्ड कौर ने क्यों दी सनी लियोन को गाली?

इस विज्ञापन में ये तीनों स्मोकिंग से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए नजर आएंगे। इस विज्ञापन को लेकर सनी की काफी तारिफें की जा रही हैं। सनी ने ट्वीट कर भी स्मोकिंग से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा, "स्मोंकिग कूल दिखने की चीज है इससे दूर रहना चाहिए ये बुरी चीज है।"

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सनी एक पोर्न स्टार रह चुकी हैं। बॉलीवुड फिल्मों में भी उनकी एक हॉट अभिनेत्री की छवि ही दिखी है। दूसरी ओर आलोकनाथ की बात की जाए तो उन्हें हमेशा से ही पर्दे पर संस्कारी बाबूजी का किरदार ही निभाते हुए देखा गया है। वह बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय का हुनर दिखा चुके हैं।

सनी लियोन हाल ही में हुए अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई थीं। इसमें उनसे कई सख्त सवाल पूछे गए थे जिसके बाद लगभग पूरे बॉलीवुड ने उनका समर्थन किया था। कुछ वक्त पहले ही सनी की फिल्म मस्तीजादे रिलीज की गई है। फिल्म तो पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन सनी के अभिनय की काफी प्रशंसा हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन