1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे 2 भारतीय प्रतिनिधि, सैयद अता हसनैन और पवित्रा मार्गेरिटा जाएंगे ईरान

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे 2 भारतीय प्रतिनिधि, सैयद अता हसनैन और पवित्रा मार्गेरिटा जाएंगे ईरान

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 29, 2026 02:40 pm IST,  Updated : Jun 29, 2026 03:03 pm IST

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी को इसमें शामिल होने का बुलावा आया था। उन्होंने अपने दो प्रतिनिधि भेजने का फैसला किया है।

Ayatulla ali khamenie- India TV Hindi
अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4-7 जुलाई को होगा Image Source : PTI

बिहार के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री, पवित्रा मार्गेरिटा, भारत सरकार की ओर से सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। ईरानी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा। ईरान ने इसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रण भेजा था। हालांकि, पीएम मोदी इस अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। खुद जाने की बजाय उन्होंने अपने दो प्रतिनिधि भेजने का फैसला किया है। जनरल सैयद अता हसनैन और पवित्रा मार्गेरिटा को प्रतिनिधि चुना गया है। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा अप्रैल के महीने में अयातुल्ला अली खामेनेई की स्मृति में आयोजित शोक सभा में भी शामिल हुए थे। ईरानी दूतावास ने खामेनेई के निधन के 40वें दिन (चेहेलुम) पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह सभा आयोजित की थी।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने देश के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया था। राजनयिक सूत्रों ने बुधवार को बताया था कि खामनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ीं रस्में पांच से नौ जुलाई तक होंगी। 

तेहरान और कोम में होंगे कार्यक्रम

खामनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम पांच, छह और सात जुलाई को तेहरान और कोम में आयोजित किये जाएंगे, जबकि अंतिम कार्यक्रम नौ जुलाई को मशहद शहर में होगा। खामेनेई ने तीन दशकों तक ईरान पर शासन किया। वह 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले में मारे गए थे। दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर हमला किया था और लंबे समय तक युद्ध के बाद सीजफायर हुआ। 

खामेनेई के साथ बेटी-दामाद भी दफन होंगे

ईरान के सरकारी टेलीविजन आईआरआईबी ने बताया था कि खामेनेई के जनाजे की नमाज और उन्हें अंतिम विदाई की प्रक्रिया चार से नौ जुलाई के बीच होगी। 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका के ईरान पर किए गए संयुक्त हमले में खामेनेई की मौत हो गई थी। बाद में उनके बेटे मोजतबा अली खामेनेई को सर्वोच्च नेता घोषित किया गया। खामेनेई के जनाजे को तेहरान से कुम ले जाया जाएगा, जहां लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे। इसके बाद जनाजे को उनकी जन्मभूमि मशहद ले जाया जाएगा, जहां उन्हें इमाम रजा दरगाह परिसर में दफनाया जाएगा। फरवरी में हुए हमले में मारे गए खामेनेई की बेटी और दामाद को भी उसी दिन दफनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

थम गए अमेरिका और ईरान के बीच हमले, इस हफ्ते दोहा में होगी उच्च स्तरीय बैठक; क्या बचेगी पीस डील?

शांति वार्ता पर लटकी तलवार! अमेरिका ने जारी किया ईरान पर हमले का वीडियो, पलटवार में बहरीन-कुवैत पर हुआ अटैक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत