1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शांति वार्ता पर लटकी तलवार! अमेरिका ने जारी किया ईरान पर हमले का वीडियो, पलटवार में बहरीन-कुवैत पर हुआ अटैक

शांति वार्ता पर लटकी तलवार! अमेरिका ने जारी किया ईरान पर हमले का वीडियो, पलटवार में बहरीन-कुवैत पर हुआ अटैक

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 28, 2026 12:22 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 12:44 pm IST

अमेरिकन नेवी और एयरफोर्स ने होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास ईरान के 10 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। दूसरी तरफ, ईरान ने भी बहरीन और कुवैत पर हमला कर पलटवार किया। साथ ही, धमकी की भी दी कि सीजफायर का उल्लंघन शांति वार्ता को खत्म कर सकता है।

अमेरिका ने ईरान के...- India TV Hindi
अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला किया। Image Source : @CENTCOM/X

अमेरिका-इजरायल और ईरान में सीजफायर के बाद एक बार फिर वार-पलटवार शुरू हो गया है। अमेरिकन नेवी और एयरफोर्स के फाइटर जेट ने शनिवार देर रात होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इन हमलों में ईरान के आर्मी बेस को ठिकाना बनाया गया। यूएस आर्मी का ये हमला ईरान की तरफ से ऑयल टैंकर M/T किकू पर किए गए ड्रोन हमले का पलटवार है।

अमेरिका ने दिया ईरान के ड्रोन हमले का जवाब

U.S. Central Command ने एक्स पर पोस्ट किया, 'M/T Kiku पर ईरान के ड्रोन हमले के जवाब में, U.S. नेवी और एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आस-पास कई जगहों पर ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हमले किए।'

ऐसा ना हो कि खत्म हो जाए ईरान का अस्तित्व- ट्रंप

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'अमेरिका के विमानों ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोर करने के ठिकानों और तटीय रडार साइटों पर अटैक किया है, क्योंकि उन्होंने एक बार फिर सीजफायर समझौते का उल्लंघन किया है। बहुत मुमकिन है कि वे कभी नहीं सीखेंगे! एक वक्त ऐसा आ सकता है जब हम और समझदारी से काम न ले पाएं, और हमें उस काम को मिलिट्री के जरिए पूरा करने के लिए मजबूर होना पड़े जिसे हमने बहुत कामयाबी से शुरू किया था। अगर ऐसा हुआ, तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा!'

donald trump on us attack
Image Source : DONALD TRUMP/TRUTH SOCIALडोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के रवैये पर नाराजगी जाहिर की।

बौखलाए ईरान ने भी किया जबरदस्त पलटवार

वहीं, अमेरिकी हमले के बाद बौखलाए ईरान ने भी जबरदस्त पलटवार किया है। ईरान ने कुवैत और बहरीन में US के 8 सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इसमें कुवैत में अली अल सलेम एयरबेस और बहरीन में अमेरिका के पांचवें बेड़े पर हमला शामिल है। IRGC का यह एक्शन ईरानी सैन्य ठिकानों पर हुए अमेरिकी हमले के बाद हुआ है।

पीस डील को खतरे में डाल सकता है युद्धविराम का उल्लंघन- ईरान

साथ ही, ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि युद्धविराम का उल्लंघन पीस डील को खतरे में डाल सकता है। उधर, ईरानी हमले को लेकर अब कुवैत अलर्ट मोड में है। कुवैत की सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है। सेना ने कहा है कि मुल्क को मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हमने एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया है।

ये भी पढ़ें- 'परमाणु हथियार' को लेकर ट्रंप का बयान, ईरान ने होर्मुज़ में जहाज़ पर किया हमला, क्या होगा शांति वार्ता का?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश