1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए समझौता और विश्वास ज़रूरी: सनी लियोन

हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए समझौता और विश्वास ज़रूरी: सनी लियोन

 Published : Jun 02, 2016 01:08 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 01:11 pm IST

ऐसे समय में जब बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटीज के रिश्ते बिखर रहे हैं, डेनियल वेबर के साथ जनवरी 2009 से विवाह बंधन में बंधी अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि खुशहाल और सफल शादी का मंत्र ''समझौता'' है।

sunny leone
sunny leone

अभिनेत्री ने कहा, "यह बेहद शानदार और सपना पूरा होने जैसा था। उनके साथ काम करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। सनी ने कहा, "मुझे उनके साथ काम करके अच्छा लगा। यह मेरी खुशकिस्मती है।" कनाडाई अभिनेत्री की चार साल की बॉलीवुड यात्रा मिली-जुली रही।

फिल्म की असफलता के प्रभाव के बारे में सनी ने कहा, "बेशक, जब आप किसी फिल्म में काम करते हैं और उसके लिए पूरी मेहनत करते हैं, लेकिन वह सफल नहीं होती तो फर्क पड़ता है।"

सनी युवाओं पर आधारित टीवी कार्यक्रम 'MTV स्पिलट्सविला सीजन 9' की मेजबानी करती दिखाई देंगी। कार्यक्रम का प्रसारण 11 जून से शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि टीवी शो के नौंवे सीज़न में कुछ नई और रोचक स्थितियां हैं। सनी ने कहा कि रियेलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' जिंदगी की सच्चाई दिखाता है।

शो में पहले कई बार प्रतिभागियों के बीच जुबानी लड़ाई देखी जा चुकी है। इस बारे में अभिनेत्री ने कहा कि 'लोग परेशान हो जाते हैं और कई बार वे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाते।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन