1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PICS: ब्रेकअप की खबरों के बीच गर्लफ्रेंड कृति सेनन को नई कार में घुमाने निकले सुशांत सिंह राजपूत

PICS: ब्रेकअप की खबरों के बीच गर्लफ्रेंड कृति सेनन को नई कार में घुमाने निकले सुशांत सिंह राजपूत

हाल ही में सुशांत ने अपने लिए नई गाड़ी ली है, नई गाड़ी में सुशांत अपनी लवमेट कृति को सैर कराने निकले हैं।

kriti sanon - India TV Hindi
kriti sanon

मुंबई: हाल में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री कृति सेनन के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। लेकिन जो ताजा तस्वीरें सामने आई हैं उसे देखकर तो यही लगता है दोनों का फिर से पैचअप हो गया है। हाल ही में सुशांत ने अपने लिए नई गाड़ी ली है, सुशांत अपनी नई गाड़ी में अपनी लवमेट कृति को सैर कराने निकले हैं।

सुशांत और कृति ने कभी खुलकर अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। लेकिन ‘राब्ता’ की शूटिंग के वक्त दोनों करीब आ गए, और तभी से दोनों के अफेयर की खबरें चल रही हैं।

सुशांत काफी दिनों से यह गाड़ी खरीदना चाहते थें, अब जब उन्होंने यह गाड़ी ले ली तो अपनी ड्रीम कार में अपनी ड्रीम गर्ल को लेकर सुशांत रोमांटिक राइड पर निकल गए हैं।

सुशांत इससे पहले टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में थे। लगभग साढ़े 6 साल साथ रहने के बाद सुशांत और अंकिता का ब्रेकअप हो गया। कभी परफेक्ट कपल कहलाए जाने वाले सुशांत और अंकिता के बीच दूरी तब आई जब सुशांत फिल्मों में मशहूर होने लगे।

कहा जा रहा है अंकिता को भी उनका लाइफ पार्टनर मिल गया है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक अंकिता बिजनेस मैन विकास जैन को डेट कर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News