1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे इस बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट

सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे इस बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट

 Published : Apr 06, 2017 02:23 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 02:24 pm IST

पिछले साल जब सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के ब्रेकअप की खबर से हर कोई हैरान था। साढ़े 6 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।

ankita dating- India TV Hindi
ankita dating

मुंबई: पिछले साल जब सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के ब्रेकअप की खबर से हर कोई हैरान था। साढ़े 6 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप के बाद सुशांत तो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को डेट करने लगे लेकिन अंकिता ब्रेकअप के गम को भुला नहीं पा रही थीं। लेकिन लगता है अब अंकिता भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं, उनकी जिंदगी में भी कोई आ गया है।

जी हाँ खबर तो कुछ ऐसी ही है कि अंकिता की जिंदगी में फिर से प्यार आ गया है। बताया जा रहा है कि अंकिता बिजनेसमैन विकास जैन को डेट कर रही हैं। विकास बॉक्स क्रिकेट लीग में मुंबई टीम के को-ओनर भी हैं। विकास की टीवी के लोगों से काफी जान पहचान भी है।

विकास और अंकिता एक-दूसरे को कुछ ही सालों से जानते हैं। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेन्ड्स के जरिए हुई थी। लेकिन अब दोनों काफी करीब आ गए हैं। दोनों का देखकर तो यही लगता है कि इनका रिश्ता दोस्ती से ज्यादा का है। विकास अंकिता के मलाड में मौजूद घर में भी आते हुए दिखते हैं। इससे पहले विकास टिया बाजपेयी को भी डेट कर चुके है।

अंकिता और सुशांत की मुलाकात जीटीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। दोनों इस शो के लीड पेयर थे। लेकिन सुशांत को फिल्मों का ऑफर मिल गया और वो सीरियल छोड़कर चले गए। फिल्मों में जाने के बाद सुशांत और अंकिता के बीच दूरियां आ गईं। फिलहाल सुशांत अभिनेत्री कृति सेनन को डेट कर रहे हैं। हालांकि खबरें ये भी हैं कि सुशांत और कृति के बीच सब ठीक नहीं है।

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन