1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 24 जुलाई को बुध बदलेंगे चाल, किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते और किसके जीवन में चुनौतियां देंगी दस्तक, पढ़िए अपना राशिफल

24 जुलाई को बुध बदलेंगे चाल, किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते और किसके जीवन में चुनौतियां देंगी दस्तक, पढ़िए अपना राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jul 23, 2026 03:41 pm IST,  Updated : Jul 23, 2026 03:43 pm IST

बुध ग्रह 24 जुलाई 2026 को मिथुन राशि में मार्गी होंगे। वह 5 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं बुध के मार्गी होने का महत्व और सभी राशियों पर इसका प्रभाव। साथ ही जानिए शुभ फल पाने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।

बुध मार्गी 2026 राशिफल- India TV Hindi
बुध मार्गी 2026 राशिफल Image Source : PINTEREST

24 जुलाई 2026 को बुध ग्रह मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। बुध की सीधी चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ेगा। किसी को आर्थिक लाभ मिलेगा तो किसी को करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। चलिए जानते हैं बुध के इस मार्गी गोचर से सभी राशियों का राशिफल, बुध आपकी जन्मपत्रिका के किस स्थान पर मार्गी हुए हैं। साथ ही इस दौरान निगेटिव सिचुएशन से बचने के लिये और सकारात्मक लाभ पाने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए। 

बुध ग्रह कब होंगे मिथुन राशि में मार्गी 

24 जुलाई 2026 को भोर 4 बजकर 28 मिनट पर बुध मिथुन राशि में मार्गी होंगे। 7 जुलाई 2026 की सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर बुध मिथुन राशि में वक्री (उल्टी गति से गोचर करने लगे थे) हो गये थे  और कल भोर 4 बजकर 28 मिनट पर वे मार्गी हो रहे हैं और 5 अगस्त की शाम 7 बजकर 40 मिनट तक यही पर रहेंगे। भारतीय ज्योतिष के अनुसार बुध ज्योतिष विद्या, शिल्प, कम्प्यूटर, वाणिज्य और चतुर्थ और दशम स्थान के कारक हैं। बुद्धि और वाणी के देवता हैं, जिनका सीधा प्रभाव दिमाग से मेहनत वाले कार्यों पर पड़ता है। 

मेष राशि

मेष राशि वालों बुध आपके तीसरे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का संबंध हमारे पराक्रम, भाई-बहन तथा यश से है। बुध के इस गोचर से आपको अपने कामों में भाई-बहनों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उनके साथ आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे और आपके सारे काम बनेंगे। आप दूसरों को अपनी बातें समझाने में और अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। इस दौरान आपको आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा।

उपायः मार्गी बुध के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये मिट्टी के बर्तन में थोड़ा सा शहद डालकर घर से दूर कहीं विराने में दबा दें।

वृषभ राशि

वृष राशि वालों बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का संबंध हमारे धन तथा स्वभाव से है। बुध के इस गोचर से आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता ठीक रहेगी। आपको नई चीजें सीखने को मिलेंगी। इस दौरान आपके शत्रु भी आपसे दूर ही रहेंगे।

उपायः मार्गी बुध के अशुभ फलों से बचने के लिये मिट्टी के बर्तन में पानी में भीगे हुए हरे मूंग मंदिर में दान करने चाहिए।

मिथुन राशि

बुध आपके पहले स्थान यानी लग्न स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्मपत्रिका में लग्न यानी पहले स्थान का संबंध हमारे शरीर तथा मुख से है। बुध के इस गोचर से आपको राजा के समान सुख प्राप्त होगा। इस दौरान आपको अपनी संतान के द्वारा किये गये कामों पर भी विशेष ध्यान बनाकर रखना चाहिए। साथ ही इस बीच विदेश के बजाय अपने देश में रहकर ही काम करना आपके लिये ज्यादा फायदेमंद होगा।

उपायः मार्गी बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले किसी कन्या का आशीर्वाद जरूर लें और हो सके तो उन्हें कुछ गिफ्ट भी दें।

कर्क राशि

बुध आपके बारहवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का संबंध आपके व्यय तथा शैय्या सुख से है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको शैय्या सुख पाने के लिये कोशिश करनी होगी। साथ ही आपको अपनी आमदनी भी संभलकर खर्च करनी चाहिए। आजीविका में कुछ उतार-चढ़ाव बन सकते हैं।

उपायः मार्गी बुध के शुभ फल बनाये रखने के लिये गाय की सेवा करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों बुध आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का संबंध हमारे आय और इच्छाओं की पूर्ति से होता है। बुध के इस गोचर से आपकी कोई इच्छा बहुत दिनों से पूरी नहीं है, तो वो 5 अगस्त तक पूरी हो जायेगी। आपको अचानक धन लाभ का मौका मिलेगा। आपको हर तरह के सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। आपकी संतान को भी इस दौरान पढ़ाई का लाभ मिलेगा।

उपायः मार्गी बुध के अशुभ फलों से बचने के लिये केसर का तिलक अपने मस्तक पर लगाना चाहिए।

कन्या राशि

बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का संबंध हमारे करियर, राज्य तथा पिता से होता है। बुध के इस गोचर से आपको करियर में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके पिता के करियर की गति भी इस बीच कुछ थम-सी जायेगी। 5 अगस्त तक जीभ का स्वाद आप पर भारी पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी और अपने पिता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए।

उपायः मार्गी बुध के अति शुभ फल प्राप्त करने के लिये 5 अगस्त तक सुबह उठकर फिटकरी से अपने दांत साफ करें।

तुला राशि

बुध आपके नवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का संबंध हमारे भाग्य से होता है। बुध के इस गोचर से आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसका पूरा-पूरा फल आपको मिलेगा। 5 अगस्त तक आपको नई चीजों को जानने और समझने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता ठीक रहेगी।

उपायः मार्गी बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये अपने पास चांदी की कोई चीज रखें।

वृश्चिक राशि

बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का संबंध हमारी आयु से है। बुध के इस गोचर से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे। आप किसी नये विषय पर अच्छे से सोच पायेंगे और अपना काम भी ठीक ढंग से कर पायेंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट जल्द ही मिलेगा।

उपायः मार्गी बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये आपको हरे रंग की चीजें मंदिर में दान करनी चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि वालों बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का सम्बन्ध हमारे जीवनसाथी से है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में कुछ अनबन हो सकती है। आपको अपने रिश्तों को संभालकर रखने की जरूरत है। साथ ही अपने जीवनसाथी की सेहत का खास ख्याल भी रखना चाहिए।

उपायः ​मार्गी बुध के अशुभ फलों से बचने के लिये 5 अगस्त तक आपको अपने गले में एक पीले रंग का धागा पहनना चाहिए।

मकर राशि

बुध आपके छठे स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का सम्बन्ध हमारे मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य से है। बुध के इस गोचर से आपको मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और शत्रु आपके करीब भी नहीं आयेंगे। आप खुले दिल वाले होंगे और आपके मुंह से निकले शब्द दूसरों को हर समय प्रभावित करेंगे। इस दौरान धैर्य आपकी सारी परेशानियों का हल निकाल देगा। प्रिंटिंग, प्रेस और कागज, कलम से जुड़े लोगों को भी अच्छा फायदा मिलेगा।

उपायः मार्गी बुध के शुभ फल बनाये रखने के लिये 5 अगस्त तक अपने गले में तांबे का पैसा धारण करें।

कुंभ राशि

बुध आपके पांचवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान का सम्बन्ध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। बुध का यह गोचर आपको विद्या का लाभ दिलायेगा। पढ़ाई-लिखाई में आपका मन लगेगा। गुरु से भी उचित सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही लवमेट के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपको सभी शुभ फल सामान्य रूप से प्राप्त होते रहेंगे।

उपायः मार्गी बुध के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये 5 अगस्त तक आपको मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए।

मीन राशि

वक्री बुध आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का सम्बन्ध हमारे भवन, भूमि, वाहन तथा माता से है। वक्री बुध के इस गोचर से आपको भूमि-भवन और वाहन का लाभ पाने में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित फल भी प्राप्त होगा। आपको अपनी माता का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको अपने कार्यों में धैर्य बनाये रखने की आवश्यकता है।

उपायः वक्री बुध के अशुभ फलों से बचने के लिये केसर का तिलक अपने मस्तक पर लगाना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।