1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. कीपैड वाला 5G Flip फोन हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा OLED डिस्प्ले

कीपैड वाला 5G Flip फोन हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा OLED डिस्प्ले

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 23, 2026 03:25 pm IST,  Updated : Jul 23, 2026 03:25 pm IST

कीपैड वाला 5G फ्लिप फोन लॉन्च हो गया है। अमेरिकी कंपनी का यह फ्लिप फोन बेसिक ऐप्स और फीचर्स के साथ आता है। इसमें OLED डिस्प्ले दिया गया है।

लाइट 5जी फीचर फ्लिप फोन- India TV Hindi
लाइट 5जी फीचर फ्लिप फोन Image Source : LIGHT

अमेरिकी कंपनी Light ने एक ऐसा 5G फ्लिप फोन लॉन्च किया है, जिसमें कीपैड दिया गया है। यह फोन करीब दो दशक पहले लॉन्च हुए नोकिया, सैमसंग और मोटोरोला के कीपैड वाले फ्लिप फोन की तरह है। लाइट कंपनी का यह 5G फ्लिप फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है, जिन्हें बार-बार फोन और नोटिफिकेशन देखने की लत है और वो सोशल मीडिया और इंटरनेट से दूर रहना चाहते हैं।

मिलेंगे बेसिक ऐप्स

Samsung के हाल में लॉन्च हुए Galaxy Z Flip 8 के मुकाबले इस फ्लिप 5G फोन में केवल बेसिक ऐप्स ही दिए गए हैं। यह LightOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें सोशल मीडया, वेब ब्राउजिंग और एल्गोरिदम बेस्ड फीड के लिए कोई जगह नहीं है। इसे आप स्मार्टफोन से डिटॉक्स करने वाला भी डिवाइस कह सकते हैं। फोन में कम्युनिकेशन के लिए Predictive T9 टाइपिंग, वॉइस-टू-टेक्स्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, साथ कीपैड में 9 स्पीड डायल शॉर्टकर्ट भी मिलता है।

Light Flip 5G फोन में कंपनी ने डेली यूज के लिए अलार्म, कैल्कुलेटर, कैलेंडर, नोट्स, म्यूजिक, वेदर, कैलेंडर, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेटर, हॉटस्पॉट और डायरेक्टरी जैसे बेसिक ऐप्स दिए गए हैं। इस फ्लिप फोन में 2.8 इंच का OLED पैनल दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 480 x 680 पिक्सल है।

light 5G flip
Image Source : LIGHTलाइट 5जी फीचर फ्लिप फोन

क्या हैं फीचर्स?

इस फीचर फोन में कंपनी ने MediaTek MT88673 चिपसेट दिया है, जिसके साथ 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन के बैक में 50MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही, इसमें बिल्ट-इन फ्लैशलाइट दिया गया है। इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर्स, जुअल सिम कार्ड, USB Type C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। फोन IP54 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने और धूल-मिट्टी से यह खराब नहीं होगा।

कितनी है कीमत?

इस Light Flip 5G फोन को 299 डॉलर यानी लगभग 28,870 रुपये है। कंपनी इस फोन को अगले साल अप्रैल से उपलब्ध कराएगी। इसका रिजर्वेशन अमेरिकी बाजार में शुरू हो गया है। कंपनी इस फोन को अमेरिकी बाजार में अलग-अलग बैच में उपलब्ध कराएगी। पहले बैच को अप्रैल 2027 की शुरुआत में फोन डिलीवर होगा। वहीं, दूसरे बैच को अप्रैल 2027 के आखिर में डिलीवर होगा। तीसरे बैच को मई की शुरुआत में, जबकि चौथे बैच को मई 2027 के आखिर में फोन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके भारत या अन्य मार्केट में लॉन्च किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें - Vi का 180 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, 1200 रुपये से कम में मिल रहे कई बेनिफिट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक