1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. SAD! सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन का हुआ ब्रेकअप!

SAD! सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन का हुआ ब्रेकअप!

 Published : Mar 23, 2017 04:33 pm IST,  Updated : Mar 23, 2017 04:33 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के फैंस के लिए बुरी खबर है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ये हॉट कपल अब अलग हो चुका है।

kriti sushant- India TV Hindi
kriti sushant

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के फैंस के लिए बुरी खबर है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ये हॉट कपल अब अलग हो चुका है। सुशांत और कृति सेनन का ब्रेकअप हो गया है।

सुशांत और कृति अपनी आने वाली फिल्म राब्ता की शूटिंग के वक्त नजदीक आए थे। फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो गई। शूटिंग खत्म होने के बाद भी ये कपल हर जगह साथ दिखाई देता था। दोनों ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई लेकिन दोनों का रिश्ता किसी से छिपा भी नहीं था।

लेकिन अब खबर आ रही है कि सुशांत और कृति के रिलेशनशिप का दी एंड हो गया है। ये दोनों कपल अब साथ नहीं हैं। पहले अक्सर पब्लिकली ये दोनों सितारे पोज देते नजर आते थे। सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें भी अक्सर साझा करते रहते थे। लेकिन ये दोनों अब साथ नजर नहीं आते हैं।

कुछ वक्त पहले सुशांत ने एक टीशर्ट पहनकर सिंगल होने का ऐलान कर दिया था।

kriti sushant
kriti sushant

सुशांत सिंह राजपूत ने लंबे समय तक टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को डेट किया था। दोनों करीब 7 साल तक रिलेशनशिप थे। लेकिन सुशांत के फिल्मों में आने के बाद अंकिता से उनका रिश्ता खत्म हो गया। ब्रेकअप के बाद अंकिता लंबे समय तक इस दर्द से उबर नहीं पाईं।

हालांकि बाद में अंकिता ने खुद को संभाला और सुशांत को कृति के साथ अपने घर पर भी बुलाया। तस्वीर में कृति और अंकिता साथ में बेहद खुश दिखाई दीं।

kriti sushant
kriti sushant

कृति सेनन की फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। वहीं सुशांत ‘चंदा मामा दूर के’ फिल्म में दिखेंगे। दोनों की फिल्म राब्ता भी जल्द ही बड़े परदे पर उतरेगी।

​ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन