1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. मासिक दुर्गाष्टमी पर करें विशेष उपाय; करियर, व्यापार और सेहत से जुड़ी परेशानी होगी दूर

मासिक दुर्गाष्टमी पर करें विशेष उपाय; करियर, व्यापार और सेहत से जुड़ी परेशानी होगी दूर

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 20, 2026 05:47 pm IST,  Updated : Jul 20, 2026 05:48 pm IST

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो भी व्यक्ति मां दुर्गा की उपासना करता है, देवी मां की कृपा से उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही जीवन में चल रही किसी भी तरह की समस्या का समाधान निकल जाता है।

मासिक दुर्गाष्टमी 2026- India TV Hindi
मासिक दुर्गाष्टमी 2026 Image Source : INDIA TV

21 जुलाई 2026 को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु दुर्गा माता की पूजा करते हैं और उनके लिए पूरे दिन का व्रत करते हैं। दुर्गाष्टमी का व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। इसके साथ ही इस दिन इन विशेष उपायों को करने से हर समस्या का समाधान भी मिल जाता है। तो आइए यहां आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मासिक दुर्गाष्टमी के उपाय के बारे में। इसके साथ ही यहां जानिए कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय क्या रहेगा

- अगर आपको अपने मन पसंद वर या वधू पाने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने केलिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन आपको देवी दुर्गा के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।। मंत्र जप के बाद मां दुर्गा को इलायची का भोग लगाना चाहिए।

- अगर आप अपने दाम्पत्य रिश्ते में सुख बनाये रखना चाहते हैं, तो उसके लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन आपको स्नान आदि के बाद देवी मां को पुष्पों की पुष्पांजलि चढ़ानी चाहिए। इसके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।  

- अगर आप अपने बच्चों के करियर को बेहतर गति देना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि आपके बच्चे खूब तरक्की करें तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन आपको देवी दुर्गा के इस खास मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।। जप के बाद देवी मां के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए।

- अगर आपके परिवार में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, जिससे आपके घर की सुख-शांति गायब हो गई है तो इससे छुटकारा पाने केलिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन आपको 2 कपूर और 12 लौंग लेकर एक गोबर के कंडे या उपले पर जलाकर घर में घूमना चाहिए और परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए देवी दुर्गा से प्रार्थना करनी चाहिए।  

- अगर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ परेशानी झेलनी पड़ रही है तो उससे बचने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन आपको मां दुर्गा के इस मंत्र का 5 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।। जाप के बाद माता को पांच फलों का भोग लगाना चाहिए। 

- अगर आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा की विधि-पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के समय ही एक एकाक्षी नारियल लेकर, उस पर सात बार मौली लपेटकर देवी मां के सामने रखना चाहिए। पूजा के बाद उस एकाक्षी नारियल को वहां से उठाकर अपनी तिजोरी या अपनी पैसों वाली अलमारी में रख लें। 

- अगर आपको किसी चीज़ का भय बना रहता है या आपको कोई नया काम शुरू करने से डर लगता है तो अपने भय पर, अपने डर पर काबू पाने केलिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन आपको देवी दुर्गा के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्ति हारिणी। जय सर्वगते देवि कालरात्रि नमोस्तु ते।। जप के बाद मंदिर की घंटी बजानी चाहिए।

- अगर आप अपने जीवन की गति को सुगम बनाना चाहते हैं, अपने जीवन को खुशियों से भरना चाहते हैं तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन आपको देवी मां के मंदिर में जाकर उनके निमित्त वस्त्र भेंट करने चाहिए और उनको कच्चे नारियल की गिरी का भोग लगाना चाहिए। 

- अगर आप सुंदर, स्वस्थ काया और सुख की प्राप्ति करना चाहते हैं तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा के इस मंत्र का 51  बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- देहि सौभाग्य मारोग्यं देहि मे परमं सुखम् रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषों जहि।। मंत्र जप के बाद देवी मां को प्रणाम करना चाहिए। 

- अगर आप अपने जीवन में देवी मां की कृपा बनाये रखना चाहते हैं, अपने कामों में परिवार का सहयोग बनाये रखना चाहते हैं तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन आपको किसी छोटी कन्या में मां दुर्गा का ध्यान करते हुए आशीर्वाद लेना चाहिए और उसको भेंट स्वरूप कुछ न कुछ देना चाहिए। 

- अगर आप चाहते हैं कि आपकी सारी परेशानियों का हल चुटकियों में निकल जाये और आपको खूब धन-धान्य की प्राप्ति हो, इसकेलिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन आपको देवी दुर्गा के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥ मंत्र जाप के बाद देवी दुर्गा के आगे कपूर जलाना चाहिए। 

- अगर आप अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, अपने बिजनेस को दूर-दराज तक फैलाना चाहते हैं तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन आपको स्नान आदि के बाद दुर्गा मां की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए, कपूर से उनकी आरती करनी चाहिए और उसके बाद हलवे और उबले हुये चने का भोग लगाना चाहिए। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

मनचाहे जीवनसाथी की तलाश होगी पूरी, गुप्त नवरात्रि में आजमाएं ये उपाय, मां कात्यायनी की कृपा से जल्द बनेंगे शादी के योग!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म