1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के साथ वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे की धरती पर रखा कदम, 23 जुलाई से एक्शन में आएंगे नजर

टीम इंडिया के साथ वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे की धरती पर रखा कदम, 23 जुलाई से एक्शन में आएंगे नजर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 20, 2026 04:49 pm IST,  Updated : Jul 20, 2026 05:10 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है। इस दौरान युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी टीम इंडिया के साथ नजर आए।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : @ZIMCRICKETV

भारतीय क्रिकेट टीम का हार के साथ इंग्लैंड दौरा समाप्त हो चुका है। भारतीय टीम को 5 मैचों की T20I सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को 5 में से 4 मैचों में हार मिली, जबकि सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज खेली गई, जिसे इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम किया। अब टीम इंडिया के सामने जिम्बाब्वे की चुनौती है, जिसके लिए टीम जिम्बाब्वे की धरती पर कदम रख चुकी है। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भारतीय टीम के जिम्बाब्वे पहुंचने की जानकारी एक्स पर शेयर की।

टीम इंडिया 19 जुलाई की शाम को रॉबर्ट गैब्रिएल मुगाबे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी, जिसका वीडियो जिम्बाब्वे क्रिकेट ने शेयर किया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने लिखा- T20 वर्ल्ड चैंपियन आ गए हैं! गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के पहले मैच से पहले भारतीय टीम रविवार शाम रॉबर्ट गैब्रियल मुगाबे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची।

हरारे में खेले जाएंगे मुकाबले

भारत और जिम्बाब्वे T20I सीरीज में 23 जुलाई से एक्शन में होंगे। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के तीनों मुकाबले एक ही वेन्यू यानी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। सीरीज का दूसरा मैच 25 जुलाई और तीसरा और आखिरी मैच अगले दिन यानी 26 जुलाई को खेला जाएगा। इस दौरे पर टीम इंडिया की नजरें लगातार लगातार तीन सीरीज हार के बाद विदेशी धरती पर धमाकेदार जीत करने पर टिकी होंगी।

वैभव सूर्यवंशी पर होंगी सभी की निगाहें

जिम्बाब्वे दौरे पर श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे। इस सीरीज में अय्यर अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए बेताब होंगे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी जिम्बाब्वे के खिलाफ रन बनाने के लिए बेताब होंगे। वैभव को आयरलैंड दौरे पर खेलने का मौका नहीं मिला था, जहां टीम इंडिया को दोनों मैचों में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की ओर से अपना डेब्यू करने में सफल रहे, लेकिन बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए। अब जिम्बाब्वे दौरे पर वह बल्ले से बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला इंटरनेशनल मुकाबला, तीन मैचों की होगी टी20 सीरीज

क्रिकेट के साथ-साथ टेनिस में भी दिलचस्पी रखते हैं वैभव सूर्यवंशी, बताया फेवरेट टेनिस स्टार का नाम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल